मनोरंजन

क्या आपने देखी सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की ये तस्वीरें? देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच में नहीं रहें, लेकिन इनकी ढेर सारी यादें हमेशा जिंदा रहेंगीं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” 24 जुलाई 2020 को रिलीज हो चुकी है और इनकी फिल्म देखने के लिए फैंस अति उत्साहित है। सिर्फ 34 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री का यह दिग्गज अभिनेता दुनिया छोड़ कर चला गया। हर कोई इस अभिनेता के जाने से काफी दुखी है। आज हम आपको अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, इन तस्वीरों के अंदर यह बहुत ही क्यूट लग रहें हैं। अगर आप इनके बचपन की तस्वीरें देखेंगे तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। चार बहनों के बाद इनका जन्म हुआ था। एक बहन की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और तीन बहनों का विवाह हो गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की यह तस्वीर देख कर ऐसा लगता है कि यह जन्म से ही एक एक्टर थे। इस तस्वीर के अंदर इनकी स्माइल सीधा दिल में उतर रही है।

जैसा कि आप लोग अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की यह बचपन की तस्वीर देख रहें हैं। इस तस्वीर के अंदर यह पेट के बल फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे कुछ भी हो, सुशांत तो बचपन से ही काफी स्मार्ट थे। इस तस्वीर को देखकर यह लगता है कि यह तस्वीर खींचने वाले को घूर कर देख रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिताजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुशांत को बड़ी मन्नतो से मांगा था। यह अपने घर के सबसे लाडले थे। इनके पिता जी इनसे बहुत ज्यादा प्रेम करते थे। आप ऐसा समझ सकते हैं कि सुशांत अपने पिताजी की जान थे।

इस तस्वीर के अंदर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां की गोद में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत की माता का देहांत वर्ष 2002 में हो गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अपनी माता के निधन के पश्चात अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पूरी तरह से टूट गए थे। अपनी मां के जाने के बाद यह काफी सदमे में चल रहे थे। यह पटना छोड़कर दिल्ली आकर रहने लगे थे। सुशांत अपनी माता के भी लाडले थे।

इस तस्वीर के अंदर सुशांत बेहद क्यूट लग रहे हैं। वैसे मानना पड़ेगा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की क्यूटनेस सीधे दिल में उतर रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की यह तस्वीर उनके जन्मदिन के अवसर की है। अपने बर्थडे पार्टी में यह मस्ती करते हुए नजर आ रहें हैं। वैसे देखा जाए तो अभिनेता सुशांत के दोस्तों की बचपन से ही कमी नहीं थी। सुशांत बचपन से ही एक खुशमिजाज इंसान थे और यह लोगों के साथ काफी जल्दी घुल-मिल जाते थे।

आपको बता दें कि लगातार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहतीं हैं। उनके फैंस उनकी यादों को लगातार शेयर कर रहे हैं। सुशांत केस मामले की जांच मुंबई पुलिस लगातार कर रही है। इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों का बयान भी लिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के पीछे नेपोटिज्म बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button