विशेष

रूसी हमलों से बचकर प्यार से मिलने भारत पहुंची यूक्रेनी महिला, अपनी मुहब्बत के संग की शादी

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच लाखों की संख्या में लोग यूक्रेन को छोड़ अपनी जान बचाकर दूसरे देशों में पहुंचे। वहीं भारत ने भी यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया। ऐसे में कई लोग यहां पर अपने कीमती सामान जेवरात को छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में शरण लेने आ गए।

इसी बीच यूक्रेन की महिला की प्रेम कहानी काफी चर्चा में है। जी हां..प्रेम में पागल ये युवती यूक्रेन से भारत आ गई और अपने साथ केवल एक कॉफी मशीन लेकर आई। इस महिला की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं यूक्रेनी महिला और भारतीय सख्स की लव स्टोरी..

viral love story

सिर्फ कॉफी मशीन लेकर आई साथ
यह प्रेम कहानी है 33 साल के अनुभव भसीन और 30 साल की ऐना होरोदेत्स्का की। दोनों ने कुछ मुलाकात के बाद शादी के बंधन में बनने का फैसला किया, लेकिन इसी बीच रूस और यूक्रेन के बीच आक्रमण हुआ जिसके चलते इन दोनों ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया। जब ऐना यूक्रेन से भारत आई तो वह अपने साथ केवल कॉफी मशीन लेकर आई और उसने बताया कि यह कॉफी मशीन उसकी जान से भी ज्यादा प्यारी है क्योंकि इसे उसके दादी ने शादी में तोहफा दिया।

viral love story

बता दे, ऐना ने रविवार को अपने भारतीय बॉयफ्रेंड अनुभव भसीन से शादी रचाई। ऐना की कॉफी मशीन से अनुभव भी काफी हैरान है और उन्होंने इस पर कहा कि, “एना एक अच्छी मेकअप आर्टिस्ट हैं, लेकिन इस कॉफी मशीन को यहां लाने के लिए उन्होंने अपने पीछे बहुत महंगी मेकअप किट छोड़ दी। मुझे लगता है कि यह मशीन हमारी प्रेम कहानी का असली हीरो है।”

लॉकडाउन के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
ऐना के मुताबिक अनुभव और उनकी मुलाकात साल 2019 में हुई थी। इस दौरान ऐना भारत में यात्रा पर आई थी जब वह यहां आई तो लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में दिल्ली में अनुभव ने उसका काफी साथ दिया और एना ने उनके परिवार के साथ ही समय बिताया। जब लॉकडाउन खुला तो ऐना वापस यूक्रेन लौट गई। इसी बीच इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने शादी का फैसला लिया तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया। ऐसे में इन दोनों की शादी रुक गई।

viral love story

बंकर में गुजारी कई रातें
एना ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वह राजधानी कीव में एक बंकर छुपी रही। इस दौरान उसकी अनुभव से बात हुई और अनुभव ने सलाह दी कि, वह सुरक्षित रहे और मौका मिलने के बाद ही भारत आ जाए। ऐना ने भी अपने बॉयफ्रेंड की बात मानते हुए ऐसा ही किया और फिर वह मौका देखकर भारत आ गई। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो अनुभव ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया।

अनुभव ने एयरपोर्ट पर ही ऐना को अंगूठी पहना दी और रविवार को इन दोनों ने शादी रचा ली। अनुभव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “जिस दिन से हम मिले हैं, तब हमारा साथ क्रेजी रहा है, लेकिन साथ में हमने रास्ते में आने वाली हर मुश्किलों को पार किया है। मैं तुम्हारे साथ इस नई लाइफ की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं। वेलकम होम।”

Related Articles

Back to top button