धार्मिक

राशिफल 14 अप्रैल: आज इन 3 राशि वालों को सितारों का मिलेगा भरपूर साथ, पैसों की किल्लत होगी दूर

आज हम आपको गुरुवार 14 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। बुरी संगति वालों से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में आपको परेशानी ना हो। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मन में खुशी बनी रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर फोकस करना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए लोन के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्दी आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने से मन हर्षित होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी जरूरी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। शारीरिक लाभ के लिए विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से ठीक नजर आ रहा है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर लेंगे, जिससे आपको लाभ भी अच्छा होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप मानसिक रूप से काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित कर सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. महत्वपूर्ण कामों में जल्दीबाजी मत कीजिये। आपका मन चंचल रहेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश कीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की मदद से अधूरे कामों में सफलता प्राप्त होगी। शाम के समय परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी जान पहचान नए-नए लोगों से हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए तभी आप धन संचय कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। अचानक लाभ कमाने के बढ़िया मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आर्थिक परेशानियों का भी समाधान होगा। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। इस राशि की महिलाएं घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने दिल की बात किसी करीबी व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button