बॉलीवुड

वो सितारें जिनकी सालभर भी नहीं टिक पाई शादी, किसी ने 2 में तो किसी ने 6 महीने में ही दिया तलाक

शादी एक ऐसा बंधन है जिसे सबसे मजबूत और पवित्र रिश्ता माना जाता है। इसमें प्रेमी जोड़ा अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने का वादा करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि शादी को सात जन्मों का रिश्ता भी कहा जाता है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है जिनकी शादी महज कुछ दिनों बाद ही टूट गई और कुछ जोड़ियां ऐसी भी है जिन्होंने ताउम्र बेहद खूबसूरत तरीके से अपने रिश्ते को निभाया। आज हम आपको रूबरू करवाएंगे कुछ ऐसी ही जोड़ी से जिनकी शादी तो बड़ी धूमधाम से हुई लेकिन किसी का रिश्ता 6 महीने में ही तो किसी का साल भर में ही टूट गया। आइए जानते हैं कौन है ये जोड़ियां?

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम


बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग का हुनर दिखा चुके करण सिंह ग्रोवर ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी दौरान उन्होंने श्रद्धा निगम के साथ शादी रचा ली थी, लेकिन 10 महीनों के अंदर ही इन दोनों की शादी टूट गई। कहा जाता है कि शादी के बाद भी करण सिंह ग्रोवर किसी और लड़की को डेट कर रहे थे जिससे नाराज होकर श्रद्धा ने उन्हें तलाक दे दिया था।

karan singh grover

बता दे श्रद्धा से अलग होने के बाद करण ने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी रचाई, लेकिन उनकी यह शादी भी महज 2 साल के भीतर ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु से तीसरी शादी रचाई।

रेखा और मुकेश अग्रवाल
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा रेखा की पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चा में रही है। बता दें, रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी लेकिन शादी के महज कुछ महीनों बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। कहा जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद मुकेश अग्रवाल को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था तो वहीं रेखा के साथ भी उनकी अनबन होने लगी थी जिससे परेशान होकर उन्होंने अभिनेत्री के दुपट्टे से ही फांसी लगा ली थी। बता दे इसके बाद रेखा का नाम काफी चर्चा में रहा था, इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने रेखा को बुरा भला भी कहा था।

rekha

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पुलकित सम्राट भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, पुलकित सम्राट ने साल 2014 में श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी लेकिन महज 11 महीने में ही इनकी शादी टूट गई और दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों के अलग होने का कारण बताया जाता है कि पुलकित सम्राट मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम को डेट करने लगे थे, हालांकि इस रिश्ते के बारे में कभी कोई सच्चाई खुलकर सामने नहीं आई।

karan singh grover

गौरव गुप्ता और मंदाना करीमी
अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं बल्कि अलग होने के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा जाता है कि, शादी करने के बाद मंदाना अपने करियर पर भी ठीक तरीके से फोकस नहीं कर पाई थी जिसके चलते उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ना ही ठीक समझा।

karan singh grover

सारा खान और अली मर्चेंट
अभिनेत्री सारा खान और अली मर्चेंट की शादी काफी सुर्खियों में रही थी, क्योंकि इन दोनों ने बिग बॉस सीजन 4 के अंदर ही रचाई थी और इनकी शादी के साक्षी शो देखने वाले दर्शक बने थे। लेकिन इनकी शादी महज 2 महीने के बाद ही टूट गई। कहा जाता है कि इन्होंने पब्लिसिटी के चलते बिग बॉस के घर में शादी रचाई थी। हालांकि इन दोनों ने कभी भी इस तरह की बातें नहीं बताई लेकिन इनकी शादी टूटना फैंस के लिए बड़ा झटका था।

चाहत खन्ना और भारत
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साल 2006 में बिजनेसमैन भरत के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 8 महीने बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। बता दे शादी होने से पहले इन दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बावजूद ये दोनों अपने रिश्ते को नहीं बचा पाए थे।

chahat khanna

Related Articles

Back to top button