धार्मिक

राशिफल 15 अप्रैल: आज माता रानी इन 5 राशियों के दुख करेंगी दूर, भाग्य के सहारे मिलेगा धन लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 15 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। भाग्य के सहारे आप धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑफिस में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। व्यवसाय को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके व्यवहार से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। ज्यादातर मामलों में आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलते मिलता हुआ नजर आ रहा है। विशेष कार्यों में पिताजी की मदद मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ में तनाव कम हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर रहेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद भी आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। धन से जुड़े हुए मामलों में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। जायदाद के मामले में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पारिवारिक रिश्तो में सुधार आएगा। नौकरी या कारोबार में कोई तनावपूर्ण अजीब स्थिति बनने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में कोई जोखिम उठा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किसी से भी बहसबाजी करने से बचना होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावुकता में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। किसी पुराने काम की योजना से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कारोबार में बरकत होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button