विशेष

दुनिया में सबसे स्मार्ट हैं इस देश के बच्चे, बस 2 साल की उम्र में अकेले करने लगते हैं शॉपिंग!

अगर हम आपसे पूछें कि किसी बच्चे को अकेले बाजार में भेजने की सही उम्र क्या होनी चाहिए। आप लोगों में कई लोगों का जवाब अलग-अलग हो सकता है। फिर भी आपमें से किसी का भी जवाब 2 साल तो नहीं होगा। इतनी छोटी उम्र में तो बच्चे माता-पिता की गोदी में नजर आते हैं और उनको अकेला नहीं छोड़ा जाता है।

अगर हम कहें कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां के बच्चे 2 से 3 साल के होने पर ही अकेले शॉपिंग करने लग जाते हैं। तब आपको इस बात को सुनकर यकीन नहीं होगा। हालांकि ये बात 100 फीसदी सच है। दुनिया के सबसे स्मार्ट बच्चों वाले देश में ऐसा हो रहा है। आइए जानें यहां के सुपर किड्स के बारे में और किस देश में ऐसा होता है।

इस देश के बच्चे हैं दुनिया में सबसे स्मार्ट

दुनिया में जिस देश के बच्चे सबसे स्मार्ट कहे जाते हैं वो जापान है। जी हां यहां 2 से 3 साल के बच्चे मम्मी-पापा के गोद में नहीं बल्कि मार्केट में भी नजर आते हैं। वो भी अकेले ही सामान खरीदते हुए दिखते हैं। असल में जापान में इतने छोटे बच्चों को भी आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके बाद वो ये कमाल कर लेते हैं।

इस सच को सामने लाई है Old Enough जापानी सीरिज जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रही है। इसमें जापानी कल्चर दिखाया गया है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे वहां के नन्हे मुन्नों को भी अनुशासन और आत्मनिर्भर का पाठ पढ़ाया जाता है। इस सीरिज में आप छोटे-छोटे बच्चों को अकेले ही सड़क पर जाते हुए देख सकते हैं।

30 साल से चल रहा है शो

सीरिज में आप बच्चों को अकेले ही सुपर मार्केट से सामान खरीदते देख सकते हैं। उनको रोड पार करने से लेकर फ्रूट जूस बनाने तक आराम से देखा जा सकता है। वैसे शूट के समय उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल भी रखा जाता है। हालांकि इस बात की खबर बच्चों को नहीं होती है। उनको तो लगता है कि वो अकेले हैं और सबकुछ खुद ही डील करते हैं।

इन बच्चों को स्कूल से ही ट्रेनिंग दी जाती है। यहां 2 साल के बच्चे भी अपनी बात को आराम से कह और समझा सकते हैं। वो शॉपिंग करना जानते हैं। अपने घरों के सामान ला सकते हैं। अपने लिए चॉकलेट और फूल भी खुद ही खरीद लेते हैं। उनकी माताएं भी उनको ऐसा करने से रोकती नहीं हैं बल्कि उनमें हिम्मत पैदा करती हैं।

साफ-सफाई से लेकर होती है हर आदत

जहां हमारे देश में बच्चों को आत्म निर्भर बनाने की ट्रेनिंग बहुत लेट शुरू होती है। वहीं जापान में ये बहुत पहले से शुरू हो जाती है। टीचर हो या अभिभावक सब बच्चों को खुद से चीजें करने और सीखने देते हैं। जापान के स्कूलों में भी इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि बच्चा सेल्फ डिपेंड हो सके।

बच्चे जहां पढ़ते हैं, वहां उनको साफ-सफाई भी करवाई जाती है। ऐसा करवाने से उनकी आदत में ही साफ सुथरा रहना आ जाता है। ये आदत आगे चलकर काफी काम आती है। उनको मानसिक और शारीरिक अनुशासन की आदत भी स्कूल में सिखाई जाती है। इसी वजह से यहां के बच्चे दुनिया में सबसे स्मार्ट माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button