इस बॉलीवुड स्टार से अफेयर चाहती थीं शादीशुदा अनिता, पति से मांगनी पड़ी थी माफी

टीवी की सफल अभिनेत्रियों की बात करें तो अनिता हस्सनंदनी का नाम लिस्ट में जरूर आता है। टीवी क्वीन एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड होने के साथ ही वो बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उन्होंने टीवी शो नागिन के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली थी। फिलहाल वो टीवी और फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और परिवार संभाल रही हैं।
आज यानि 14 अप्रैल को उनका जन्मदिन था। वो अब 41 साल की हो गई हैं और अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है वैसे कम ही लोगों को पता होगा कि शादीशुदा अनिता भी बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ अफेयर करना चाहती थीं। इसके लिए उनको अपने पति से माफी भी मांगनी पड़ी थी। आइए पूरा किस्सा आपको बताते हैं।
मुंबई में जन्मी हैं अनिता, साउथ फिल्मों में भी किया है काम
आज अनिता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनसे जुड़ी जानकारियां आपको देते हैं। वो 14 अप्रैल 1981 को मुंबई में जन्मी थीं। वैसे उनका असली नाम अनिता नहीं है बल्कि नताशा है। फिर भी लोग उनको अनिता के नाम से ही जानते हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम किया है।
उनके करियर को बनाने में एकता कपूर के शोज का काफी योगदान रहा है। ‘कभी सौतन कभी सहेली’ नामक शो ने उनको घर-घर में पहचान दी थी। वो एकता कपूर के कई सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की दोस्ती भी बहुत गहरी है। इसी वजह से दोनों एक साथ काम करना पसंद भी करती हैं।
2013 में रोहित रेड्डी से कर ली थी शादी
एकता कपूर ने उनको अपने भाई तुषार के साथ भी फिल्म में रोल दिया था। इसके अलावा अनिता अरबाज खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। हालांकि बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं चल सका तो वो दक्षिण भारत का रुख कर गई थीं। यहां उन्होंने कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम किया। अनिता को यहां भी खास सफलता नहीं मिल सकी।
इसके बाद वो टीवी में ही वापसी कर गईं। उन्होंने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी कर ली थी। दोनों की शादी के करीब 7 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। अनिता के बेटे का नाम आरव है। अब वो अपने पति और बेटे आरव का घर पर ही रहकर ध्यान रखती हैं और अच्छी मां साबित होना चाहती हैं।
जानें किस एक्टर से अफेयर करना चाहती थीं अनिता
अनिता का अफेयर वाला किस्सा सालभर पुराना है। उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खुलेआम प्रपोज कर दिया था। सोशल मीडिया पर अनिता ने अपना वीडियो बनाकर शेयर कर दिया था। इस वीडियो में उन्होंने सलमान खान के लिए कह दिया था कि ”आई एम गोइंग टू मैरी यू एनीवे’ (मैं तुमसे शादी करने जा रही हूं.)।
हालांकि इस वीडियो को बनाने के बाद अनिता को अपने पति से माफी भी मांगनी पड़ी थी। अनिता ने अपने पति से माफी मांगते हुए कहा था कि सॉरी रोहित, पर मुझे इस साल एक रील को ईमानदारी से बनाना था। हालांकि अनिता के प्रपोजल पर सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।