धार्मिक

ग्रहों की शुभ स्थिति से इन राशियों को मिलेगा राजयोग सुख, आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी खूब तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रहों की बदलती स्थिति की वजह से व्यक्ति का जीवन भी समय के अनुसार बदलता रहता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-दुख मिलते हैं। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों की कुंडली में राजयोग का निर्माण कर रही है। इन राशियों के लोगों के भाग्य में बड़ा परिवर्तन आएगा और इनको आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की मिलने के योग बन रहें हैं। आखिर कौन से भाग्यशाली राशियों के लोग हैं जिनको राजयोग का सुख मिलेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से राजयोग का अच्छा फल मिलेगा। आपके द्वारा की गई थोड़ी मेहनत से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी-धंधे में आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिससे आपके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से परिवार का माहौल उत्सव जैसा बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। आपको परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर रखने होंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। साहित्य और कला के क्षेत्र में अधिक रुझान रहेगा। आपके मन में कल्पना की नई-नई तरंगे जाग सकती हैं, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। जोश में आकर आप कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी विशेष कार्य में आपको निराशा हाथ लग सकती है। धन संबंधित मामलों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का मन चंचल रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। जीवन साथी से प्यार मिलेगा। कार्यस्थल का वातावरण काफी हद तक आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के सहयोग से आप अपने कामकाज पूरे कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस राजयोग का अच्छा फल मिलेगा। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रहीं थीं, वह दूर होंगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जो आने वाले समय में काफी फायदेमंद रहने वाला है। संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति होगी। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह से आपके कार्यो को सही दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आपको कार्यस्थल में अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप अपने लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कोर्ट-कचहरी के कामों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। भाई-बहनों से अनबन होने की संभावना बन रही है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तौर पर बोझ अधिक बढ़ सकता है। अचानक आप अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को किसी भी मामले में फैसला लेते समय सोच-विचार करना होगा। घर-परिवार का माहौल काफी हद तक ठीक रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी कार्य को आप नए तरीके से करने के इच्छुक रहेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के लोग प्रेम संबंधित मामलों में सतर्क रहें क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आने वाला समय शानदार रहने वाला है। आप अपने परिवार के सभी लोगों का अपने अच्छे व्यवहार से दिल जीत सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण सुख-शांति पूर्वक बना रहेगा। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में आनंद की अनुभूति होगी। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों से बातचीत आगे बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को थोड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी बोलचाल पर ध्यान दीजिए। किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक रहेगा। आप साथ काम करने वाले लोगों की सहायता लेने में संकोच ना करें। आपको स्त्री पक्ष से कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक नया वाहन, मकान खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। राजयोग की वजह से आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। कार्यस्थल की सभी परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी योजनाओं का भारी मुनाफा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के व्यापार में विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कुछ मामलों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button