बॉलीवुड

सनी देओल और माधुरी दीक्षित में नहीं है कोई लड़ाई फिर भी कभी नहीं किया साथ काम, ये थी वजह

सिनेमा जगत में अपने अभिनय और स्टाइल से सबको दीवाना बनाने वाले कई स्टार्स मौजूद हैं। लेकिन सितारों ने सिर्फ अकेले ही नहीं बल्कि फिल्मों में कपल बनकर दर्शकों को खूब अपना दीवाना बनाया। दर्शकों द्वारा भी फिल्मी सितारों की जोड़ियां को खूब प्यार मिला। उन्हीं में से एक जोड़ी माधुरी दीक्षित और सनी देओल की थी। अफसोस यह जोड़ी एक बार ही पर्दे पर नज़र आई थी लेकिन उसके बाद इसे कभी साथ नहीं देखा गया। तो आइए जानिए आखिर क्यों एक बार के बाद इस जोड़ी को कभी क्यों साथ नहीं देखा गया।

अनिल बने सनी-माधुरी के बीच दरार

अभिनेता सनी देओल और माधुरी दीक्षित फिल्म त्रिदेव में साथ काम करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना भी दर्शकों के बीच सुपरहिट रहा जिसके बोल थे मैं तेरी मोहब्बत में। इस गाने में ही सनी देओल संग माधुरी दीक्षित की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला। खास बात तो यह है कि एक बार इस फिल्म में इस जोड़ी को देखने के बाद फैंस फिर से किसी फिल्म में दोनों के साथ नज़र आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि बिना किसी विवाद के दोनों का फिर से किसी फिल्म में साथ नजर ना आने की वजह अभिनेता अनिल कपूर थे।

अनिल को सुपरस्टार बनाना चाहते थे बोनी कपूर-

दरअसल, माधुरी और सनी देओल के दौर में ज्यादातर इसी जोड़ी की डिमांड थी। हर एक फिल्म निर्देशक इसी जोड़ी को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए उत्सुक रहता था। लेकिन उस दौर में अनिल कपूर और सनी देओल एक-दूसरे के टफ कंपटीटर माने जाते थे। जहां सनी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती थीं तो वहीं अनिल कपूर भी एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों के बीच रखते थे। उसी वक्त फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर को सुपरस्टार बनाने का प्लान किया था। इसी के चलते जब भी कोई हिट अभिनेत्री फिल्म में काम करने के लिए मानती तो बोनी उनके ऑपोजिट अनिल को साइन कर देते थे।

जिसके बाद उस वक्त अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी और माधुरी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने लगा। फिर क्या था सनी को भी माधुरी दीक्षित संग काम करने का दोबारा खास मौका नहीं मिल पाया।

इन सितारों संग बनी माधुरी की जोड़ी

उल्लेखनीय है कि उस दौर में माधुरी दीक्षित की जोड़ी अभिनेता अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ हिट रही। फिर क्या था माधुरी के बाद सनी देओल का नाम अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ गया। फिर दर्शकों ने सनी संग डिंपल की जोड़ी को खूब पसंद किया। यही एक वजह बनी कि फिर सनी देओल और माधुरी दीक्षित को बड़े पर्दे पर कभी एक साथ नहीं देखा गया। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में देखा गया था। वहीं सनी देओल ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले फिल्म पल पल दिल के पास के जरिए अपने ही बेटे करण देओल को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।

Related Articles

Back to top button