बॉलीवुड

बेटी के जन्म के 2 महीने बाद पहली बार बोली प्रियंका चोपड़ा, परवरिश को लेकर साझा की ये बातें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी बैलेंस बना कर रखती है। जितनी प्रियंका ने फिल्मी लाइफ को लेकर चर्चा बटोरी है उतनी ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही सरोगेसी की मदद से प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां बनी है, ऐसे में उनके घर खुशियों का माहौल है और वह अपनी बच्ची के साथ एंजॉय कर रही है।

priyanka chopra

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


वही उनके पति निक जोनस भी बेटी के पिता बनकर बेहद खुश हैं और दोनों ही अपनी बेटी के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी को लेकर बातचीत की है। बेटी के जन्म के लगभग 2 महीने बाद प्रियंका ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ किस तरह की बॉन्डिंग रखती है? इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया कि वह अपनी बेटी की भी किस तरह से परवरिश करेगी?

priyanka chopra

जनवरी साल 2022 में मां बनी थी प्रियंका चोपड़ा
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में माता-पिता बने हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चे की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और इसमें लिखा था कि, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है।” प्रियंका और निक शादी के 3 साल बाद माता पिता बने हैं। ऐसे में उनका घर खुशियों से भर गया। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा लिली सिंह की नई किताब की लॉन्चिंग के दौरान मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी बेटी को बड़ा करना चाहती है?

priyanka chopra

मैं बेटी पर अपनी इच्छाएं नहीं थोपूंगी
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, “नए पेरेंट के तौर पर अभी मैं सिर्फ ये सोचती रहती हूं क‍ि मैं अपने बच्चे पर कभी अपनी ख्वाह‍िशें, डर या मेरी परवर‍िश नहीं थोपूंगी। मैंने हमेशा ये माना है क‍ि बच्चे आपके जर‍िए आते हैं ना क‍ि आपसे आते हैं। ऐसा कुछ नहीं है क‍ि ये मेरा ही बच्चा है और मैं ही इसे आकार दूंगी। वे आपके जर‍िए किसी मकसद से आते हैं और अपनी जिंदगी खुद बनाते हैं। इस एहसास से मुझे बहुत मदद मिली। मेरे पेरेंट्स भी एक तरीके से नॉन-जजमेंटल थे।”

प्रियंका चोपड़ा की मां ने नहीं देखा नातिन का चेहरा
बता दें, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अभी तक अपनी नातिन से नहीं मिल पाई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में अमेरिका में है और नानी भारत में है। ऐसे में वह अपनी नातिन का चेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। मधु चोपड़ा ने कहा कि, “नानी बनी तो बहुत बहुत खुशी हुई मुझे, मैं हर पल बस मुस्कुरा रही हूं। मैं बेहद खुश हूं।” मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अभी तक इस नन्ही परी को केवल वीडियो कॉलिंग पर ही देखा है। अब वह जल्द से जल्द उसे गोद में उठाना चाहती है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में
बात करें प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ को लेकर भी सुर्खियों में है। इसका फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा प्रियंका ने Anthony Mackie के साथ Ending Things साइन किया है।

Related Articles

Back to top button