धार्मिक

राशिफल 16 अप्रैल: शनि कृपा से 7 राशियों के जीवन से निराशा के बादल होंगे दूर, होगा कोई बड़ा लाभ

आज हम आपको शनिवार 16 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी से प्रेम पूर्वक बात करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मानसिक चिंता दूर होगी। भाई बहनों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान पक्ष से चिंता खत्म होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पहले किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ पाने के मौके मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति खत्म होगी। धन कमाने के जरिए बढ़ सकते हैं। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक मोर्चे पर अच्छे मौके मिलने के संकेत बन रहे हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छा अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लें ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ की स्थिति बन रही है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करें। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर पहले आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की इच्छा हो सकती है। कोई भी जोखिम ना लें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

Related Articles

Back to top button