बॉलीवुड

एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया, जश्न में डूबा परिवार, देखें अंदर की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की जोड़ी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। आखिरकार 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को यह विवाह के बंधन में बंध कर जीवन भर के लिए एक-दूजे के हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

भले ही उनकी शादी इंटीमेट वेडिंग थी लेकिन इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के साथ ही कपूर खानदान और भट्ट परिवार भी एक हो चुका है। कपल की शादी को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जी हां, इन्होंने अपनी शादी में प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा था। शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को मना किया गया था कि जब तक सारी रस्में पूरी ना हो जाएं, तब तक वह इनसाइड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा ना करें। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक के बाद एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अंदर की तस्वीरें आती जा रही हैं। करीना कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर तक ने तस्वीरों को साझा किया है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने दुल्हन की मां सोनी राजदान के साथ तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपने भाई रणबीर कपूर की शादी के लिए रिद्धिमा कपूर ने गोल्डन मटका शेप लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ केप स्टोल कैरी किया था। वहीं अगर हम सोनी राजदान की बात करें तो वह डॉटेड पीच कलर की साड़ी के साथ कंट्रास्ट में ग्रीन ब्लाउज पहने हुए नजर आईं थीं।

करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना कपूर अपने छोटे बेटे जेह के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं जेह भी अपने मामा रणबीर कपूर की शादी में खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अगर हम करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई थी और उनके बेटे जेह भी पिंक चिकनकारी कुर्ता और वाइट पजामा पहने हुए दिखे।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि महेश भट्ट बेटे राहुल भट्ट संग नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों को पगड़ी बांधे हुए देखा जा सकता है और वह कैमरे में मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में करण जौहर पिंक शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर को वाइट बेस साड़ी और मल्टी कलर ब्लाउज में देखा जा सकता है और करीना कपूर पिंक साड़ी में दिखीं।

इस तस्वीर में करीना कपूर खान के साथ रिद्धिमा को देखा जा सकता है। करीना अपने भाई की शादी में बेहद खुश दिख रही हैं।

इस तस्वीर में दुल्हन की बहन शाहीन भट्ट के साथ रिद्धिमा को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई अरमान जैन के साथ भी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अरमान जैन सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में करीना कपूर, रिद्धिमा को पीछे से हग करती हुई दिख रही हैं और दोनों ही कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आलिया भट्ट का कपूर खानदान में स्वागत करते हुए करीना कपूर खान ने एक तस्वीर को साझा किया है और इसका कैप्शन दिया है- “हमारा दिल भरा हुआ है। परिवार में तुम्हारा स्वागत है डार्लिंग आलिया।”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस तस्वीर में केक काटते हुए दिख रहे हैं। उनके पास में ही शैंपेन की बोतल रखी हुई भी देखी जा सकती है। इस दौरान इनके चेहरे पर खुशी भी साफ साफ झलक रही है।

इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर फिल्ममेकर आरती शेट्टी और शाहीन भट्ट के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं।

नीतू कपूर ने भी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में वह रीमा जैन, बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। सभी का आउटफिट बेहद खूबसूरत लग रहा है।

जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर विवाह के बंधन में बंध गए तो उसके बाद दोनों शैंपेन गिलास हाथों में पकड़ कर डांस करते हुए दिखे। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार पब्लिक के सामने आए हैं। इस दौरान आलिया भट्ट ने ऑफ वाइट साड़ी पहनी है। तो रणबीर कपूर सिल्क वाइट शेरवानी पहने हुए नजर आए।

करिश्मा कपूर ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एक अलग से तस्वीर खिंचवाई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा व्हाइट बेस पर फ्लावर वर्क वाली साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। वहीं आलिया-रणबीर की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत लग रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देते हुए करण जौहर ने भी तस्वीर साझा की है, जिनमें से एक तस्वीर में करण जौहर के साथ कपल दिखाई दे रहा है। यह सेल्फी खुद रणबीर ने ली है।

करीना ने एक तस्वीर को साझा किया है जिसमें रणबीर कपूर अंकल रणधीर कपूर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में “पापा और भाई, प्योर हैप्पीनेस” लिखा।

Related Articles

Back to top button