धार्मिक

आज मासिक दुर्गाष्टमी पर बना विशेष संयोग, इन 6 राशियों को सुख के साथ होगी धन की प्राप्ति

ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति की वजह से व्यक्ति के जीवन, व्यापार, परिवार पर काफी गहरा असर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को हर क्षेत्र में कामयाबी और खुशियां मिलती है, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में लगातार होने वाले फेरबदल की वजह से शुभ योग बनते हैं, जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि आज मासिक दुर्गाष्टमी और सावन सोमवार का विशेष संयोग बन रहा है। जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके जीवन में खुशियों के साथ-साथ धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आखिर यह खुशनसीब राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने हर क्षेत्र में समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दी बाजी मत कीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी से ऐसा वादा ना करें, जिसको आप पूरा ना कर पाएं। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी खास मित्र की सहायता से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी। इस विशेष संयोग की वजह से आपको आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय हासिल कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। कार्यस्थल में आपको अपार सफलता हासिल होगी। महत्वपूर्ण कामों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनेगी। आप कुछ पुरानी योजनाओं को सही रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आपके मन को शांति मिलेगी। घरेलू समस्याओं का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी लव लाइफ में कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपकी वित्तीय नियोजन और कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आप कुछ नए कार्यों में अपना हाथ आजमा सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको अपने खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप अपनी इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार अवश्य करें। जीवनसाथी के बीच चल रहे तनाव दूर हो सकते हैं। मौसम परिवर्तन की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा, इसलिए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के मुनाफे में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को पुरानी बातों को छोड़कर नए सिरे से जिंदगी आरंभ करने की जरूरत है। कोई भी कार्य करने से पहले आपको ठीक प्रकार से सोच-विचार करने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर आपके मन को खुशी मिलेगी। बच्चों के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को विशेष संयोग की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके आकर्षण और कुशलता से घर ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। आप मानसिक रूप से तनाव रहित रहेंगे। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है. खर्चों में कमी आएगी। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, जिसको लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपके पुराने कामकाज पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज की योजनाएं सफल करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसलिए आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठायें। आपके द्वारा की गई कोशिश का अच्छा परिणाम मिलेगा। सगे-संबंधियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। आप अपनी समझदारी से हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने नए कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधित रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की सहायता से आपको अपने कामकाज में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने खर्चो और आमदनी का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैन रहेंगे। आप अपने व्यापारिक परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातको के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव की वजह से कामकाज में हल्का-फुल्का परिवर्तन आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप पसंदीदा भोजन का आनंद ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आप किसी कार्य को लेकर अति उत्साहित होंगे। नई योजनाओं के लिए समय शुभ रहने वाला है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा किए गए निरंतर प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button