कभी शर्माते तो कभी खिलखिला कर हंसते हुए दिखा कपल, देखें आलिया-रणबीर की शादी की Unseen Photos

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल की शादी में कपूर खानदान और भट्ट परिवार एक साथ जश्न मनाते हुए नजर आया। दोनों की ही फैमिली काफी खुश है। वही सोशल मीडिया पर भी इस कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई है जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में आप वो लुक देख पाएंगे जो अभी तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आया था। तो चलिए देखते हैं रणबीर और आलिया की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें..
वायरल हो रही तस्वीर में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट बेहद खुश नजर आ रही है। वह चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए हुए बेहद हसीन लग रही है। उनके साथ उनके दूल्हे राजा यानी कि रणबीर कपूर भी काफी जंच रहे हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं और दोनों को एक साथ देख कर कोई भी कह सकता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
वहीं तीसरी तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट खिलखिलाते हुए जोरो से हंस रही है। आलिया और रणबीर की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई। इनकी शादी में बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कुछ चुनिंदा सितारे ही शामिल हुए थे। इसके अलावा कपूर और भट्ट परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे थे।
वहीं एक अन्य तस्वीर में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में भट्ट और कपूर फैमिली दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा सोनी राजदान, शहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भरत साहनी और महेश भट्ट, नीतू कपूर दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह डिजाइनर लहंगा पहने हुए नजर आ रही है।
इसके अलावा एक तस्वीर में नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर के कंधे पर हाथ रखकर कानों में कुछ कहती भी नजर आ रही है।
वहीं अन्य तस्वीर में कपूर सिस्टर नजर आ रही है। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और छोटी बहन करीना कपूर के साथ नजर आ रही है। तीनों ही इस तस्वीर में बहुत खूबसूरत नजर आई।
बता दें, आलिया और रणबीर कपूर की शादी बेहद शाही अंदाज से पूरी हुई जिसमें इन दोनों के लिबास को भी काफी पसंद किया गया। आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी। दोनों ने 14 अप्रैल को फेरे लिए और अब तक इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है।