संकट मोचन इन 4 राशियों के सारे कष्टों का करेंगे निवारण, मिलेगा रोजगार, कारोबार में मिलेगी उन्नति

मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां समय के अनुसार आती-जाती रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी परिवर्तन व्यक्ति को अपने जीवन में देखने को मिलते हैं, यह सभी ग्रहों की चाल पर निर्धारित होती है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। यदि इनकी कृपा किसी व्यक्ति के ऊपर बनी रहे तो व्यक्ति के जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर संकटमोचन की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और उनको जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यह अपने कामकाज में उन्नति हासिल करेंगे।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों को बिना सोचे-समझे कोई भी कार्य करने से बचना होगा। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। यदि आप अपने कामकाज में फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो निरंतर प्रयास करना पड़ेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी मेहरबान रहेंगे। आप अपने जीवन में कोई नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। जरूरी कामों में आपको सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं, वह कोई भी नया समझौता करने से पहले जांच पड़ताल अवश्य करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपकी जीवनशैली में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। नौकरी-धंधे में आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा परंतु आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। आपकी लव लाइफ ठीक-ठाक रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आप जोश में आकर कोई भी काम ना करें। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। नए दोस्त बन सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मन की सभी परेशानियां दूर होंगी। कामकाज में आप पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपको अपने किसी जरूरी योजना में भारी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। महिला पक्ष से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कार्यस्थल में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में मिलाजुला फल प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से आप अपने कामकाज में तेजी से सफलता हासिल करेंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आर्थिक योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन और मकान सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से नए कार्यों में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापर से जुड़े हुए लोगों का कोई नया डील फाइनल हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आपको अपनी मेहनत से कामकाज की योजनाओं में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से दूर रहें। घर-परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। विशेष रूप से आप अपने प्रेम संबंधित मामलों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप लोगों के बीच दरार उत्पन्न हो सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से आपको अपने कामकाज में सावधानी बरतनी होगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। घरेलू जिंदगी में तनाव बढ़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी की बातों में ना आएं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। कुछ मामलों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातको को वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आप अपने बिगड़े हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। क्षमता से अधिक कामकाज का दबाव होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपने किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।