12 दिन के बेटे को छोड़ काम पर लौटी भारती सिंह, बोली- काम से समझौता नहीं

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हाल ही में मां बनी है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में वह काफी खुश हैं वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी पिता बनने पर बहुत खुश है। भारती का बेटा 12 दिन का हो गया है लेकिन भारती अपने बेटे को छोड़कर काम पर लौट आई है।
जी हां.. हाल ही में मां बनी भारती सिंह आपने बच्चे को छोड़कर वापस आपने पुराने अंदाज में लौट आई है। वह पूरे जोश और जूनून के साथ काम करने को तैयार है। आइए जानते हैं भारती सिंह काम पर लौटने के बाद क्या बोली ?
3 अप्रैल को हुआ भारती सिंह के घर बेटा
बता दें, भारती सिंह के घर 3 अप्रैल साल 2022 को बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, “लड़का हुआ है।” बेटे के जन्म के 12 दिन बाद भारती को शुक्रवार को टीवी डांस शो ‘हुनरबाज’ के सेट के बाहर स्पॉट किया गया जहां पर उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।
काम को लेकर क्या बोली भारती सिंह?
पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह बता रही है कि वह अपने बेबी को छोड़कर आने से पहले बहुत रोई और काफी उदास भी है, क्योंकि वह अपने छोटे से बच्चे को अकेला छोड़ कर आ गई। भारती सिंह का कहना है कि इन सबके बीच वह अपने काम से समझौता नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि, ”आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी, लेकिन काम तो काम है।”
View this post on Instagram
भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी में भी किया था काम
गौरतलब है कि प्रेगनेंसी के दौरान भी भारती ने लगातार काम किया था और वह बेटे के जन्म के 1 दिन पहले तक ‘हुनरबाज’ के शो को होस्ट करती नजर आई थी। भारती सिंह प्रेगनेंसी के दौरान अपने मेटरनिटी फोटोशूट को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई।
आलिया और रणबीर को भारती सिंह ने दी शादी की बधाई
मीडिया से बातचीत करने के दौरान भारती सिंह ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी शादी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “दोनों को बहुत बहुत बधाई. हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए।” बता दें, भारती सिंह ने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई सुपरहिट शो में काम किया और अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता।