बॉलीवुड

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, शादी पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हर तरफ से इन्हें शादी की बधाई मिल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार इस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावरफुल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शादी रचाने वाले हैं।

जी हां..अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद अपनी शादी पर बातचीत की है। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस भी इस कपल की शादी को लेकर काफी उत्साहित है। आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब सात फेरे लेने वाले हैं?

arjun kapoor

बॉलीवुड में है शादियों का सीजन

जैसा कि इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले दिनों इंडस्ट्री की क्वीन कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने सात फेरे लिए। इसके बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी रचाई। इसके अलावा भी कई कपल शादी रचा चुके हैं।

इसी बीच खबर आई है कि लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शादी रचाने वाले हैं। अर्जुन कपूर ने एक मेसेज में शादी पर बातचीत की है जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

arjun kapoor

शादी के सवाल पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

दरअसल, अर्जुन कपूर से ये सवाल डाइट सब्या ने किया था। उन्होंने पूछा था कि, “लगता है अर्जुन कपूर कभी शादी नहीं करेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं…इट्स कूल। शादी कब?’ अर्जुन कपूर ने इस सवाल के जवाब में लिखा – “बेहद कठिन सवाल”…उसके जवाब में आगे लिखा “जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा…” हालांकि, अर्जुन कपूर ने भले खुलकर नहीं बताया हो लेकिन वह जल्द ही शादी रचा सकते हैं।

arjun kapoor

पति अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन पर आया था मलाइका का दिल

बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इस दौरान दोनों ने अपने निजी जिंदगी के बारे में भी कई बातचीत की थी। गौरतलब है कि साल 1998 में मलाइका ने मशहूर अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी लेकिन 19 साल बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों अलग-अलग जी रहे हैं।

arjun kapoor

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर को दिल दे बैठी है और यह दोनों काफी लंबे समय से रिश्ते में है। इसी पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, “मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है, वो भी ऐसे समय पर जब लाइफ मेरा इम्तिहान ले रही थी।”

अर्जुन कपूर को लेकर मलाइका ने कही थी ये बातें

वहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के बारे में कई बातें शेयर कर चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने खुलासा किया था कि, “इस दुनिया में उन लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है जो आपको पूरी तरह से समझ सके, लेकिन अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझता है। वह मुझे हंसाता है। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने मुझे अंदर से बाहर तक पूरी तरह अच्छे से जान लिया है और यह सभी चीजें थी जो अर्जुन के लिए मेरे मन में रास्ता बनाती है।”

arjun kapoor

बता दें, फैंस के बीच इस कपल की शादी को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है। अब देखना यह होगा कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब शादी के बंधन में बंधते हैं ?

Related Articles

Back to top button