धार्मिक

राशिफल 17 अप्रैल: सूर्य कृपा से इन 4 राशियों की मुश्किलों का होगा समाधान, मिलेगी मनचाही ख़ुशी

आज हम आपको रविवार 17 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज घर परिवार का माहौल खुशहाली पूर्वक रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जरूरी मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छी खबर लेकर आया है। जिस समय का काफी लंबे समय से इंतजार था, वह आ चुका है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान दीजिए। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जीवन में आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका हौसला बुलंद नजर आ रहा है। कारोबार में आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विषम परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। फोन पर किसी पुराने मित्र से बातचीत करके आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना-जुलना बना रहेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ सकता है। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध बने रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज कुछ नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। अचानक पैसा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में बाधाएं उत्पन्न होंगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अपना प्रयास जारी रखना होगा आपको सफलता बहुत ही जल्द मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button