धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन 3 राशियों के सितारे हुए मजबूत, कुबेर देवता करेंगे धनवर्षा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से मनुष्य की किस्मत के सितारे मजबूत होते हैं, जिससे जीवन में हर सुख-सुविधाएं और खुशियां मिलती हैं, परंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कमजोर होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहने वाली है। जिसकी वजह से इनका भाग्य प्रबल रहेगा। कुबेर देवता की कृपा से धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने ईगो पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में सहयोगीयों से बेवजह के मतभेद होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर विशेष काबू रखने की जरूरत है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको कठिन मेहनत करना पड़ सकता है। सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपने कठोर मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। कुबेर देवता की कृपा से धन-संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच पड़ताल करनी होगी अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें अन्यथा चोट लगने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। कुबेर देवता की कृपा से आपको अपने कामकाज में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की हासिल होगी। कार्यों को पूर्ण करने में सहकर्मी आपकी मदद कर सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक समझोता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की योग्यता और प्रतिभा निखरकर लोगों के सामने आएगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने पुराने मित्र से मुलाकात करके काफी खुश रहेंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। कुबेर देवता की कृपा से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए लोग कार्य पूर्ण होने से संतुष्ट रहेंगे। काफी लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस होगी। इस राशि के जातकों को बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। निवेश संबंधित मामलों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानियां आ सकती हैं। आपको कठिन परिस्थितियों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप दिमाग ठंडा करके अपनी परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश कीजिये। व्यापारियों को अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आगे चलकर यह हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप खुद में एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल की वजह से धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के व्यापार में पुनः गति आ सकती है। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऑफिस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है तो आप वहां पर कार्य सीखने में बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार की परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। ऑफिस के जरूरी कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आप काफी खुश रहेंगे। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा होने की संभावना बनी हुई है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दंपति जीवन में मिठास बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button