आलिया-रणबीर के बाद करिश्मा कपूर रचाएंगी दूसरी शादी, तस्वीर शेयर कर दिया हिंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस कपल की शादी की चर्चा हो रही है। वहीं इस कपल की मेहंदी से लेकर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और फैंस भी खूब लूटा रहे हैं।
अब इसी बीच रणबीर कपूर की बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह बेहद उत्साहित होती नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि इस तस्वीर को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा कपूर भी अब जल्दी ही दूसरी शादी रचाने वाली है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?
आलिया का कलीरा गिरने पर खुशी से झूम उठी करिश्मा कपूर
दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पंजाबी रीति रिवाज से पूरी हुई। इस दौरान पंजाबी रस्मों के अनुसार कलीरा बजाने की रस्म अदा की गई। यह वो रस्म होती है जब दुल्हन अपने हाथों में बंधे हुए कलीरे को कुंवारी लड़की पर बजाती है और अगर यह कलीरे में से थोड़ा सा भी टूटकर कुंवारी लड़कियों को पर गिरता है तो माना जाता है कि उसकी शादी जल्दी हो जाती है। आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में यह रस्म अदा की।
View this post on Instagram
जल्द होगी करिश्मा की शादी?
दिलचस्प बात यह है कि यह कलीरा करिश्मा के ऊपर गिरा। ऐसे में करिश्मा इतनी ज्यादा खुश हो गई कि उनके मुंह से चीख निकल गई। बस इसी के बाद से सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह कयास लगाने जा रहे हैं कि, अब करिश्मा कपूर भी जल्दी शादी रचाने वाली है।
दरअसल, मान्यता के अनुसार जिस कुंवारी लड़की पर कलीरा गिरता है उसकी शादी जल्दी हो जाती है, तो ऐसे में हो सकता है कि करिश्मा कपूर भी जल्द ही शादी रचा ले। खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि, करिश्मा दूसरी शादी करेगी या नहीं?
करिश्मा ने आलिया और रणबीर को दी बधाई
हाल ही में करिश्मा ने आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी थी। खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा था कि, “इस खूबसूरत जोड़ी को बधाई। आप दोनों के जीवन में खुशहाली और बहुत कुछ की कामना करती हूं।” बता दें, रणबीर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हुई। दोनों की शादी रणबीर कपूर के घर वास्तु में पूरी हुई, जहां पर कपूर खानदान और भट्ट परिवार शामिल हुआ था।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ
यदि बात की जाए करिश्मा कपूर की तो उन्होंने फिल्मी दुनिया में सफलता पाने के बाद साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। शादी के बाद करिश्मा के घर दो बच्चे का जन्म हुआ जिनका नाम समायरा और कियान है, लेकिन शादी के 11 साल बाद साल 2014 में करिश्मा कपूर और संजय का रिश्ता टूट गया। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ पति संजय से अलग रहती है।