बॉलीवुडमनोरंजन

Ex गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर पछता रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर के पुराने डॉक्टर ने खोले गहरे राज

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही है। वहीं जांच के दौरान एक के बाद एक नए खुलासे भी निकलकर सामने आ रहे हैं। शुरूआती जांच में जहां सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से डिप्रेशन का शिकार बताए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सुशांत के पुराने डॉक्टर का बयान दर्ज किया है। जिसमें डॉक्टर ने सुशांत सिंह की मौत के पीछे कई राज खोले हैं।

दरअसल हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को उनके रिलेशनशिप्स से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं। खबरों के मुताबिक सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उनसे 6 महीने पहले संपर्क किया था। इस दौरान एक्टर ने उन्हें बताया कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत ने बताया कि कुछ दिन तक तो सब ठीक था। लेकिन उसके बाद उनकी लाइफ में एक्ट्रेस कृति सेनन आईं हालांकि उनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

सुशांत को आते थे अजीब खयाल

इसके अलावा सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने ये भी जानकारी दी है  कि सुशांत की लाइफ में एक जाने-माने एक्टर की बेटी आईं। दोनों ने साथ में फिल्म की और उनकी नजदीकियां बढ़ीं लेकिन उस एक्ट्रेस की मां की वजह से दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं डॉक्टर ने ये भी बताया कि सुशांत की पीआर मैनेजर दिशा सालियान ने भी किसी निजी कारण से एक्टर के साथ दूरी बना ली थी। जिसके बाद सुशांत के अंदर काफी बदलाव देखने को मिले। उन्हें नींद नहीं आती थी और कई बार उनको अजीब सी आवाजें भी सुनाई देती थीं।

रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे सुशांत

सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और सुशांत के अफेयर के बारे में भी जानकारी की दी। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह की रिया चक्रवर्ती से मुलाकात किसी कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इस दौरान रिया अपनी किसी दोस्त के साथ वर्सोवा में रहती थी लेकिन कुछ दिन के बाद सुशांत के साथ आकर उनके फ्लैट में रहने लगीं। लेकिन सुशांत ने डॉक्टर को बताया था कि वो रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था।

मरने से एक दिन पहले रिया को किया था कॉल

जानकारी के लिए आपका बता दें कि पुलिस की जांच पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत ने मरने पहले शनिवार को रिया को कॉल किया था लेकिन रिया ने उनका कॉल नहीं उठाया। वहीं ये बात भी सामने आई है कि सुशांत की मौत से पहले रिया उनके साथ उनके फ्लैट में ही रहती थी।

सुशांत का दिमाग था बाइपोलर

सुशांत सिंह के डॉक्टर ने अपने जानकारी में इस बार का खुलासा भी किया कि सुशांत एक चीज को कई डायरेक्शन में सोचते थे। उनका दिमाग बाइपोरल था। सुशांत सिंह का डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी था जो लॉकडाउन की वजह से पूरा नहीं हो सका।

अंकिता से ब्रेकअप का पछतावा

सुशांत ने अपनी बातचीत के दौरान अपने डॉक्टर को बताया था कि वह अंकिता से काफी अटैच्ड थे और इसके बाद उनकी लाइफ में कोई ऐसी लड़की नहीं आ पाई जो अंकिता की तरह उन्हें प्यार दे पाती। सुशांत हमेशा अंकिता की कमी महसूस करते थे और उन्हें याद करते थे। इतना ही नहीं सुशांत को ये भी अहसास हो गया था कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप करके उन्होंने गलती कर दी। वहीं कुछ दिन पहले ही अंकिता लोखंडे और विकी जैन की सगाई की खबरें आने से सुशांत को काफी अकेला महसूस हो रहा था। इतना ही नहीं एक्टर के हेल्पर ने बताया था कि बीते 10 दिन से सुशांत ठीक नहीं थे।

Related Articles

Back to top button