धार्मिक

राशिफल 18 अप्रैल: आज महादेव इन 6 राशियों की खुशियों से भर देंगे झोली, खूब मिलेगी कामयाबी

आज हम आपको सोमवार 18 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट व दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। घर में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। आज आप काम के सिलसिले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर लगाम रखें। मन की शांति बनी रहेगी। कार्यालय में आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ के हाथ लग सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने सभी कामकाज को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित हो सकते हैं। घर-बाहर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। पिताजी की सेहत अच्छी रहेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप कारोबार में खूब तरक्की हासिल करेंगे। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। भविष्य के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बेहतरीन नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं होगी, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों परनियंत्रण रखें। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपने पसंदीदा काम समय पर निपटा सकते हैं। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। पुराने निवेशों का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। छोटी-मोटी यात्राओं से थोड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस करेंगे। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोपहर का समय भविष्य के लिए नई दिशा प्रदान करेगा। अपने व्यापार को गति देने हेतु उधार लेन-देन मत कीजिए। भूमि व वाहन इत्यादि की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए शुरुआती समय में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button