धार्मिक

Rashifal 11 October: आज बन रहा है रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, पढ़ें राशिफल

आज रविवार के दिन रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्यंत दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। हम आपको 11 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सास-बहू के बीच अच्छे संबंध बनें रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन बेहतर है। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं, गिरने से चोट लग सकती है। छोटी-मोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप भावनाओं में उतार-चढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। मेहनत व परिश्रम से आपकी तारीफ होगी। आकार्षक व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। अपना काम कराने के लिए गलत रास्तों का सहारा न लें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। विवाद के मामले में समझौतावादी रुख अपनाना अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आपके लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। धन संबंधी मामलों में आप राहत का अनुभव करेंगे। परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे। संगीत एवं कला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने काम को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करें। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्राप्ती हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता बनी रहेगी। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपकी कार्यक्षमता पर सवाल उठे। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिस व्यक्ति से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं, उससे काम नहीं बनेगा। शंकाओं से घिरे रह सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके या आपके साथी के लिए धन जुटाने से पारिवारिक धन में वृद्धि होगी। निवेश के लिए दिन अधिक अनुकूल है। आज कार्यों में अड़चनें आने से विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलने के संकेत हैं। फिजूल की बातों में समय और बेकार की चीजों में अपना पैसा बर्बाद न करें। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। आर्थिक हालात काफी हद तक सुधर जाएंगे। यात्रा से धन की प्राप्ति संभव है। भूमि भवन की खरीदी के योग हैं। अपनी छवि को सुधारने की कोशिशों में सफल होंगे, लेकिन काम को लेकर लापरवाही न बरतें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि संभव है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बिगड़ते हुए सम्बन्धों को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विवाह और मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। भाई-बांधव से अनबन रह सकती है। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। कई दिनों से रुकी हुई बात पुन: शुरू हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। कुसंगति से बचाव करें। संतान पक्ष से लाभ होगा। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों की आय में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। अपने खाने की आदतों पर नजर न रखना निश्चित रूप से आपके स्वास्थ्य के कुछ मुद्दों को आमंत्रित करेगा। अगर आप अपने घर परिवार में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपना हर एक काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। सेहत में पाचन तंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। कोई रिश्तेदार या खास मित्र आज आपको धोखा दे सकता है। आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन आगे चलकर अच्छे परिणाम देगा। काम और परिवार के बीच में आपको संतुलन बनाने में भी कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आप अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है। सामाजिक मान-सम्मान और उपहारों की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पिता के पक्ष से लाभ मिलेगा। गरीबों को कपड़े दान करने से आपको अच्छी किस्मत आकर्षित करने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज छोटी सी बात पर भी आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। आप मामले की गंभीरता को समझें। खान-पान में सतर्कता बरतें। मन को उदास न होने दें।

आपने Rashifal 11 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button