पुलिसकर्मी ने पेश की मिसाल: दर्द से तड़प रही गर्भवती बंदरिया की ऐसे बचाई जान, Video वायरल

वैसे देखा जाए तो पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती है लेकिन सभी पुलिसवाले एक जैसे नहीं होते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी वजह से इस सिपाही की हर कोई तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है।
दरअसल, पुलिसकर्मी ने बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकाल कर बंदरिया की जिंदगी बचाई है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई इस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहा है।
यूपी के फतेहपुर जिले की है घटना
दरअसल, आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से सामने आया है। खुद फतेहपुर पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। बंदरिया के मृत बच्चे को उसके गर्भ से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम विनोद कुमार (Vinod Kumar) है, जो फतेहपुर के खागा थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में विनोद कुमार PRV 3521 में ड्यूटी दे रहे हैं।
फतेहपुर पुलिस ने जो वीडियो शेयर किया है उसके अनुसार, फतेहपुर के खागा में एक बंदरिया के गर्भ में उसका मृत बच्चा अटक गया था, जिसकी वजह से बंदरिया दर्द के कारण तड़प रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरिया नाले में दर्द से तड़प रही है।
इसके बाद फतेहपुर के खागा थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात विनोद कुमार ने अपनी होशियारी और साहस का परिचय दिया और बंदरिया के गर्भ से उसका मृत बच्चा बाहर निकाला, जिससे बंदरिया की जिंदगी बची। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले पुलिसकर्मी नाले में तड़प रही बंदरिया के पास जाता है। इसके बाद वह बंदरिया के गर्भ में फंसे हुए मृत बच्चे को बाहर निकालता है।
जब विनोद कुमार बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालते हैं तो वह बंदरिया के दर्द का भी पूरा ख्याल रखते हैं और उन्होंने बहुत ही सावधानी पूर्वक इस कार्य को पूरा किया। विनोद कुमार ने जो काम किया है, उससे बंदरिया की जिंदगी बच गई है। वीडियो में देख सकते हैं कि बंदरिया धीरे-धीरे वहां से जाती हुई नजर आ रही है।
फतेहपुर पुलिस ने ट्विटर पर वीडियो किया शेयर
#UP112 में #PRV-3521 थाना खागा पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार द्वारा बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई गयी। @Uppolice @ADGZonPrayagraj @igrangealld pic.twitter.com/2mMnZxOIDi
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) April 16, 2022
फतेहपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह लिखा है कि “PRV-3521 थाना खागा पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार द्वारा बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई गयी।”
वीडियो देखने के बाद यह साफ मालूम पड़ रहा है कि जब विनोद कुमार बंदरिया के गर्भ से मृत बच्चे को बाहर निकाल देते हैं तो उसके बाद बंदरिया काफी सहज हो जाती है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, सभी लोग पुलिसकर्मी की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोग पुलिसकर्मी को खूब आशीर्वाद भी दे रहे हैं। पुलिसकर्मी विनोद कुमार मानवता की मिसाल पेश की है।