धार्मिक

बुध का कर्क राशि में होने जा रहा है प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

ग्रह-नक्षत्रों को व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनकी लगातार बदलती चाल की वजह से मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहती हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 2 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसकी वजह से बुधादित्य योग बन रहा है। इसका सभी 12 राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ेगा। आखिर बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों को बुरे समय का सामना करना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बुध की राशि परिवर्तन का अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपकी राशि में बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे। आप अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन करने का सोच विचार कर सकते हैं। जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के द्वारा की गई मेहनत सफल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपकी राशि में बुध तीसरे भाव में गोचर करेगा। जिसकी वजह से आपको अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवन साथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन में अच्छे तालमेल बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। मित्रों की मदद से आपको अपने कामकाज में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक स्तर में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से भरपूर फायदा मिलने वाला है। आपकी राशि में बुध दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और संपत्ति की खरीदारी करने का सोच-विचार करेंगे। आपके घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके घर-परिवार की खुशियां बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धिमानी से हर क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में आपके विचारों से लोग सहमत होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कुछ कार्यों में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपकी इच्छाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। किसी खास योजना में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिलेगा। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। सेहत खराब होने की वजह से आपका जरूरी कामकाज रुक सकता है। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिसके कारण घर-परिवार के लोग काफी परेशान रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय काफी परेशान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपकी राशि में बुध ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को उधार लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से मिला-जुला फायदा मिलेगा। आपकी राशि में बुध दसवें भाव में गोचर करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन पर आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को सामान्य लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कार्यस्थल में शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की योजनाएं बना सकते हैं। किसी प्रियजन से भेंट करके आपका मन खुश होगा। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। मानसिक तनाव के कारण काफी थकान और आलस महसूस कर सकते हैं। आप कोई भी नया कार्य आरंभ करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से अपने जीवन की परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपने शत्रुओं पर थोड़ा नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अटके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक कुछ कामों में अपना साहस दिखा सकते हैं परंतु आप जोश में आकर कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें। आप कहीं निवेश करने का सोच-विचार करेंगे। कहीं भी पूंजी लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। मौसम परिवर्तन की वजह से खांसी, सर्दी-जुखाम जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के तरीके सोच सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कामकाज में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। पारिवारिक माहौल में कुछ बदलाव आ सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार के बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। आपको कठोर मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातको का कार्यस्थल पर दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज में सहयोग करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से आपको बचना होगा। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप मन की शांति के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button