काम पर लौटी भारती सिंह का छलका दर्द, नन्हे बेटे को घर छोड़ने पर लोग कर रहे है ऐसी बातें

अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में एक बेटे की मां बनी है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी पिता बनने के बाद बहुत खुश है, लेकिन भारती अपने 13 दिन के बेटे को छोड़ काम पर लौट आई है। ऐसे में कई लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया तो कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।
जी हां..सोशल मीडिया पर भारती सिंह को लगातार ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें यह बात समझाई जा रही है कि उनके पास पैसों की इतनी कमी आ गई क्या जो उन्होंने अपने 15 दिन के छोटे से बच्चे को घर पर छोड़ दिया और वह काम पर निकल पड़ी। भारती सिंह ने भी ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय है। आइए जानते हैं भारती सिंह ने क्या कहा?
3 अप्रैल को भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि 3 अप्रैल साल 2022 को भारती के घर बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कहा था कि, “लड़का हुआ है।” बता दे बेटे के जन्म के तुरंत बाद ही भारती सिंह चलने फिरने लगी थी और उन्होंने खुद को स्ट्रांग बताया था और उनके यही जज्बे को लोगों ने खूब पसंद किया था।
इतना ही नहीं बल्कि 12 दिन के बाद भारती सिंह काम पर भी लौट आई। इस दौरान कई लोगों ने नारी शक्ति को सलाम किया तो कुछ लोगों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई।
यूजर्स ने भारती को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने भारती सिंह को ट्रोल करते हुए लिखा कि, “पैसे की ऐसी कौनसी कमी हो गई कि अभी बच्चा 15 दिन का भी नहीं हुआ और तुम शूटिंग पर आ गईं…कितनी बेरहम मां हो तुम।” एक अन्य ने लिखा कि, “बेरहम मां” इसके अलावा भी कई यूजर ने भारती को भद्दे कमेंट किए और बुरी तरह से ट्रोल किया गया।
ट्रोलर्स को भारती ने दिया करारा जवाब
भारती सिंह ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “हां, ये बात सही है कि मैं बहुत कम समय के बाद ही वापस काम पर आ गई हूं। मैं इसलिए वापस आई क्योंकि मैंने वर्क कमिटमेंट किए हुए थे। प्रोफेशनल लाइफ में कमिटमेंट के मायने होते हैं, लोग आप पर डिपेंडेंट भी होते हैं। मेरा छोटा सा बेबी है, जिसके लिए घर पर पूरी फैमिली है।
नानी-दादी सब घर पर ही हैं। ऐसा नहीं है कि मैं काम पर आ रही हूं तो उसे दूध नहीं मिलता है। मैं पूरी तैयारी से उसके लिए प्रिजर्व कर रख आई हूं। वो पूरा दिन मेरा ही दूध पीता रहा। प्रेशर बिलकुल भी महसूस नहीं होता है। बल्कि ये अच्छा लग रहा है कि एक बच्चे की वजह से मेरी फैमिली इतनी क्लोज आ गई है।”
View this post on Instagram
इस तरह से देती है अपने बच्चे पर ध्यान
आगे भारती ने कहा कि “सिग्नल पर कई प्रेग्नेंट औरतें काम करती आपको नजर आएंगी। कई औरतें डिलिवरी के तुरंत बाद काम करती हैं। मैं भी कोई राजकुमारी नहीं हूं।
मुझे अभी काम की जरूरत है। लोग चार बातें बोलेंगे, लेकिन जिस पर गुजरती है सिर्फ वही सच्चाई जानता है।” भारती ने बताया कि, ‘मैं खुद बेबी को कैमरे से देखते रहती हूं, वो हिलता भी है तो मुझे नोटिफिकेशन आता है। लेकिन, कई ऐसी मां हैं जिनके पास ये सुविधा नहीं है। अब एहसास होता है कि हमारी माएं भी कितनी बेचैन हो जाती होंगी।”
पति संग इस शो को होस्ट कर रही है भारती सिंह
बता दें, भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ डांस शो ‘हुनरबाज देश की शान’ को होस्ट कर रही है। हाल ही में भारती ने नीतू कपूर के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने ने रणबीर-आलिया को भी शादी की बधाई देते हुए कहा कि, “दोनों को बहुत बहुत बधाई, हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए।”