दूसरी शादी करने जा रहे हैं सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य? एक्ट्रेस से टूटा था 10 साल का रिश्ता

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा समांथा रुथ प्रभु और उनके एक्स पति नागा चैतन्य पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। गौरतलब है कि दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया है और आए दिन उनसे जुड़ी कुछ न कुछ खबरें चर्चा में रहती है। पिछले दिनों ही चर्चा हो रही थी कि सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से अलग होने के बाद उनकी दी हुई साड़ी तक भी लौटा दी है।
कहा जा रहा है कि समांथा रुथ प्रभु नागा चैतन्य से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहती। अब इसी बीच खबर आ रही है कि नागा चैतन्य एक बार फिर से घोड़ी चढ़ने को तैयार हो गए हैं। जी हां… नागा चैतन्य को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही वह दूसरी शादी रचाने वाले हैं। आइए जानते हैं नागा चैतन्य से जुड़ा यह पूरा मामला क्या है?
पिछले दिनों ही सामंथा रुथ प्रभु से टूटा 10 साल का रिश्ता
बता दें, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर जोड़ी है जिन्होंने शादी से पहले करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद इन्होंने साल 2017 में बड़े ही शाही अंदाज से शादी रचाई। बता दे सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादी मानी गई थी। इतना ही नहीं बल्कि इनकी शादी में करीब 10 करोड़ का खर्चा आया था।
लेकिन महज 4 साल के बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। सामंथा और नागा चैतन्य ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक की घोषणा की थी।
नागा और सामंथा का तलाक स्टेटमेंट
दोनों ने लिखा था कि, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए! बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद ‘चाई’ और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि, एक दशक से अधिक की मित्रता हमारे संबंधों का मूल रही है और हमें विश्वास है कि, हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।
हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि, इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्राइवेसी प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”
6 महीने के अंदर दूसरी शादी करेंगे नागा चैतन्य
बता दें, तलाक के बाद नागा और सामंथा अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। इसी बीच खबर आई है कि नागा चैतन्य 6 महीने के अंदर दूसरी शादी रचा सकते हैं। हालांकि, अभिनेता किससे शादी रचाने जा रहे हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
लेकिन लगातार चर्चा हो रही है कि नागा चैतन्य ने दोबारा शादी करने का मन बना लिया है। वहीं अक्केनि परिवार की तरफ से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि नागा चैतन्य मशहूर अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य खुद साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा
बता दें, सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा’ को लेकर सुर्खियों में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने आइटम सॉन्ग ‘ऊँ अंटावा’ किया था जो काफी पॉपुलर हुआ। इसके अलावा सामंथा जल्द ही फिल्म ‘शाकुंतलम’ में दिखाई देंगी। वह Arrangements of Love में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा सामंथा के पास विग्नेश शिवन की आगामी फिल्म Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal भी है।