धार्मिक

इन 5 राशियों के जीवन की दुख-परेशानियां श्रीगणेश करेंगे दूर, परिवार में आएंगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष में भगवान गणेश जी को प्रथम पूजनीय बताया गया है। कोई भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ में सर्वप्रथम श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर इनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है, उन लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। जीवन के सभी दुख-परेशानियां दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल की वजह से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर श्री गणेश जी की कृपा बरसने वाली है और इन राशियों के जीवन के कष्ट विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे। घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने लव पार्टनर के प्रति थोड़ा नम्र रहना होगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में कोई जरूरी कार्य करने में आपको अधिक समय लग सकता है। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। परिवार के लोगों के साथ देवस्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने अंदर की कमियां दूर करने की जरूरत है। आपको अपनी कोई प्रिय चीज प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। माता-पिता की सेहत में थोड़ी गिरावट आने की संभावना बन रही है, इसलिए आप इनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों की मदद से कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। हर क्षेत्र में आपका दिमाग सक्रिय रहेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। खेल-कूद और मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। घरेलु सुख-साधन में बढ़ोतरी होगी। आपके विचारों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरेलू जिम्मेदारियां आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आ सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह से आपको हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। श्री गणेश की कृपा से करियर में आगे बढ़ने के नए-नए मार्ग सामने आ सकते हैं। आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। संपत्ति में निवेश करने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में जरूरत से ज्यादा भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करने की जरूरत है। यदि आप निरंतर प्रयास करेंगे तो हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपनी खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित आदतें सुधारने की आवश्यकता है अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना बन रही है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। ऑफिस में कुछ लोग आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी योजनाओं में कुछ नया परिवर्तन लाने की कोशिश कर सकते हैं। जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में बड़ी और छोटी सफलताएं दस्तक दे सकती हैं, इसलिए आप हर अवसर का पूरा फायदा उठाएं। समय और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज का भुगतान कर सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी साथ ही वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोगों को जल्दी अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। श्री गणेश की कृपा से आपका समय उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बिजनेस से संबंधित किसी मामले में अच्छा फायदा मिल सकता है। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी। आप कठिन समय में सही निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बौद्धिक उन्नति होगी। प्रियजनों की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आप अपनी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। अटके हुए काम आप अपनी बुद्धिमानी से पूरा करेंगे। श्री गणेश की कृपा से वित्तीय दृष्टि से आपको लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रियजनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपके किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। आप विभिन्न क्षेत्रों में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के बारे में आप अच्छा और स्पष्ट निर्णय ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को किसी गलतफहमी का शिकार होना पड़ सकता है। आप किसी दूसरे की बातों में ना आएं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं। पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आप अपने लव पार्टनर को ठीक प्रकार से समझने की कोशिश कीजिए। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। श्री गणेश जी की कृपा से आपका भाग्य प्रबल होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार से संबंधित आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने दोस्तों की मदद लेने में बिल्कुल भी संकोच मत कीजिए, क्योंकि सफलता के मार्ग पर आपको एक मजबूत समर्थन दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने जीवन में कुछ नया-नया अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करने वाले हैं। घर-परिवार का वातावरण शांत रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से आपको अपने कामकाज में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पुराने कामकाज में की गई मेहनत का आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप कुछ लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। आपको ऑफिस में सहयोगीयों से सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। आप मधुर वाक्यों का प्रयोग कीजिए। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कुछ मामलों में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपके विरोधी आपको परास्त करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button