बेटी की विदाई पर खूब रोए थे ये 9 सितारे, घर से डोली उठते देख टूट गया था सब्र का बांध

बेटियां अपने माता-पिता की लाडली होती हैं। बेटियां हमारे घर की शान होती हैं। बेटियां कब बड़ी हो जाती हैं और कब उनकी शादी हो जाती है, इसका पता ही नहीं चलता है। जब तक बेटी घर में रहती है, तब तक घर में रौनक बनी रहती है लेकिन शादी के बाद जब वह ससुराल चली जाती है तो मानो पूरे घर की रौनक भी बेटी के साथ ही चली गई हो। घर में सिर्फ बेटी की यादें ही रह जाती हैं।
जब माता-पिता अपनी बेटी के विदाई के बारे में सोचते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। बेटी की विदाई का समय ऐसा होता है, जिस वक्त माता-पिता बहुत भावुक हो जाते हैं। वहीं अगर हम बॉलीवुड सितारों की बात करें तो ऐसे कई बॉलीवुड के कलाकार हैं जब उन्होंने अपनी बेटी की विदाई की तो उस दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगे थे।
जब उन्होंने अपनी बेटी की डोली उठते हुए देखा तो उनके सब्र का बांध टूट गया और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने वाले हैं।
महेश भट्ट
हाल ही में महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया भट्ट का कन्यादान किया है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद खूबसूरत तस्वीरों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। यह तस्वीर रणबीर कपूर के ससुर महेश भट्ट के साथ की है।
रणबीर कपूर और महेश भट्ट की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में महेश भट्ट अपने दामाद के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना ही है कि एक तस्वीर में थोड़े भावुक देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे पर तसल्ली नजर आ रही है।
ऋषि कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी का हिस्सा ना बन सके। लेकिन ऋषि कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी अपनी आंखों से देखी थी। जब बेटी की शादी हो रही थी तो उस दौरान ऋषि कपूर काफी भावुक हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी के मंडप में ऋषि कपूर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता बच्चन की विदाई के दौरान बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे। जब बेटी श्वेता बच्चन डोली में बैठीं तो उस समय के दौरान अमिताभ बच्चन इतने ज्यादा भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े थे।
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर को अपने घर से हंसी खुशी विदा किया था। लेकिन रिसेप्शन पार्टी के दौरान अनिल कपूर के सब्र का बांध टूट गया था। जब सोनम कपूर ने पार्टी में अपना वेडिंग केक अनिल कपूर को खिलाया, तो उस दौरान अनिल कपूर बेहद भावुक हो गए।
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी अपनी बेटी ईशा देओल की विदाई के समय फूट-फूटकर रोए थे। जब ईशा देओल की विदाई हो रही थी, तो उस दौरान धर्मेंद्र अपनी भावनाओं को छुपा ना सके। वहीं पिता को देखकर ईशा देओल की आंखों से भी आंसू निकल गए थे।
रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी की विदाई के दौरान खूब रोए थे। विदाई के दौरान रजनीकांत अपनी बेटियों को दूर जाते हुए देख ना सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
सलीम खान
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान भी अपनी बेटी को विदा करने के दौरान काफी भावुक हो गए थे। जब अर्पिता की शादी हो रही थी, तो उस समय सलीम खान को काफी मायूस देखा गया था। जब सलीम खान, अर्पिता और आयुष को आशीर्वाद दे रहे थे तो उनकी आंखें नम हो गई थीं।
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी ईशा अंबानी को विदा करते समय अपनी आंखों से आंसू रोक ना पाए थे। वहीं रिसेप्शन पार्टी में भी मुकेश अंबानी अपनी बेटी के साथ समय व्यतीत करते दिखे थे।
सुनील दत्त
सुनील दत्त भी अपनी बेटी प्रिया की शादी के दौरान काफी भावुक हो गए थे। सुनील दत्त ने पत्नी नरगिस की तस्वीर अपने पास रख शादी की सभी रस्में निभाई थी। इस दौरान सुनील दत्त की आंखों से आंसू आ गए थे।