बॉलीवुड

नॉर्मल डिलीवरी नहीं कर पाई ये बॉलीवुड हसीनाएं, C-Section से पैदा करना पड़ा बच्चा

जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो वह बड़ी खुशी होती है। हालांकि 9वें महीने के आते-आते उसे एक टेंशन सताने लगता है “मेरी डिलीवरी नॉर्मल होगी या ऑपरेशन (C-Section) से?” नॉर्मल डिलीवरी को सबसे बेस्ट माना जाता है। यह बच्चा पैदा करने का सबसे प्राकृतिक तरीका होता है। वहीं सी-सेक्शन में आपके पेट में चीरा लगता है। फिर टांके भी आते हैं। इसका दर्द कई महिलाओं को सालों तक बना रहता है।

हालांकि कभी-कभी ऐसी सिचूऐशन आ जाती है जब डॉक्टर डिलीवरी के लिए C-Section की सलाह ही देते हैं। वहीं कुछ महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी की हिम्मत नहीं कर पाती है और बच्चा पैदा करने के लिए आसान तरीका यानि सिजेरियन चुनती हैं। हालांकि इस सी-सेक्शन के फायदे के साथ नुकसान भी है। आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जो सी-सेक्शन के जारी मां बनी।

समीरा रेड्डी

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने 2014 में अक्षय वरदे से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे नायरा और हर्ष हैं। समीरा सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार ये जानकारी दे चुकी हैं कि उन्होंने अपनी बेटी नायरा को सी-सेक्शन से ही पैदा किया था। नायरा का जन्म 12 जुलाई 2019 को हुआ था।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया ने साल 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी। इस शादी से नेहा के दो बच्चे महर और गुरिक हुए। नेहा को दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ कोंप्लिकेशंस आ गए थे। बस इसी के चलते उन्हें सी-सेक्शन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने 3 अक्टूबर 2021 को बेटे को जन्म दिया था।

सानिया मिर्जा

भारत की दमदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी। वैसे इन दोनों की तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। खैर बता दें कि सानिया ने साल 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक को जन्म दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में सानिया ने खुलासा किया था कि बेटे का जन्म सी-सेक्शन से हुआ है। इसके बाद कुछ महीने वह हैवी वर्कआउट या ट्रेनिंग नहीं कर सकी थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। वहीं शादी के सात महीने के अंदर एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। एक्ट्रेस 6 नवंबर 2022 को मां बनी। उन्होंने सी-सेक्शन के जरिए ही बेबी को जन्म दिया।

भारती सिंह

भारत की मशहूर फ़ीमेल कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिम्बचिया से शादी की थी। उन्होंने 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे को जन्म दिया। यह बेटा सी-सेक्शन से हुआ। बताया जा रहा है कि बेटे का वजन जन्म के समय लगभग तीन किलो था। वैसे भारती बच्चा पैदा करने के दो-तीन दिन के बाद ही काम पर लौट आई थी।

Related Articles

Back to top button