हल्दी-मेहंदी का रंग उतरने से पहले काम पर लौटे रणबीर कपूर, पैपराजी ने दी शादी की बधाई: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग शादी रचाई। दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। इस दौरान भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ। अभी तक आलिया और रणबीर के हाथों की मेहंदी और हल्दी का रंग भी नहीं उतरा है, इस बीच रणबीर कपूर अपने काम पर लौट चुके हैं।
जी हां.. रणबीर को अपनी कार से निकलते हुए अंधेरी में देखा गया जहां पर पैपराजी ने उनकी कई सारी तस्वीरें क्लिक की और उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दी। इससे जुडी रणबीर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
काम के सिलसिले में बाहर निकले रणबीर कपूर
बता दें, रणबीर कपूर को अंधेरी में एक बिल्डिंग की ओर जाते देखा। इस मौके पर उन्होंने ब्लू प्लेट शर्ट और बेज कलर की पेंट पहनी हुई थी। इस दौरान रणबीर ने कैप भी लगाई हुई थी और ब्लैक मास्क भी पहना हुआ। जैसे ही पैपराजी की नजर रणबीर कपूर पर पड़ी तो वे दौड़ कर उनके पास चले गए और शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रणबीर कपूर ने थंब्स अप किया और वह बिना कुछ कहे ही बिल्डिंग के अंदर चले गए।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
रणबीर कपूर को शादी के तुरंत बाद बाहर देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई कमेंट किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “कोई इन्हें बताओ, शादी के बाद हल्दी उतरने तक घर से बाहर नहीं निकलते।
View this post on Instagram
वहीं दूसरी शख्स ने कहा कि, “हनीमून तक के लिए टाइम नहीं है इनके पास।” दूसरे ने लिखा कि, “कितने प्रोफेशनल हैं ये लोग। रणबीर तो पहले से काफी पतले हो गए।” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने रणबीर कपूर को कमेंट किए और शादी की बधाई दी।
रणबीर कपूर की आने वाली फ़िल्में
बात की जाए रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी लव लेडी और पत्नी आलिया भट्ट भी अहम किरदार में होंगी। बता दे यह पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया सुनहरे पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।
रिपोर्ट की मानें तो आयन मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर लव रंजन की अंटाइटल फिल्म और ‘शमशेरा’ में भी दिखाई देंगे।
आलिया की अपकमिंग फिल्म
वही बात की जाए आलिया भट्ट की तो वह भी फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ के अलावा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘डार्लिंग’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट हॉलीवुड दुनिया की तरफ भी कदम रखने जा रही है। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ में भी नजर आने वाली है।