विशेष

शादी में दहेज बना रोड़ा तो लड़का जा पहुंचा लड़की के घर, मंदिर में रचाई शादी

दहेज प्रथा हमारे समाज की सबसे कुरीति है और इसको रोकना बहुत आवश्यक है। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। वर्तमान समय में इस प्रथा को रोकने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है परंतु अभी भी यह प्रथा पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। लेकिन हां, युवा पीढ़ी में इसे लेकर जागरूकता जरूर बढ़ चुकी है।

अक्सर हमें ऐसी कई खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं, जो दहेज लोभियों के लिए करारा तमाचा होती हैं। इसी बीच बिहार के छपरा से प्रेम विवाह का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़का और लड़की के परिवार में दहेज को लेकर अनबन हुई।

वहीं लड़के ने परिवार की नाराजगी की कोई परवाह नहीं की और वह उसने लड़की को मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। शादी होने के बाद भी लड़के के परिवार वाले नाराज हैं। वहीं लड़का उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हालांकि, उन्हें यह पूरा भरोसा है कि वह मिलकर अपने परिवार वालों को मना लेंगे।

दोनों की शादी होनी थी नवंबर में

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं इसमें बनियापुर के कन्हौली मनोहर की 23 वर्षीय लड़की नेहा कुमारी की शादी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ निवासी 25 वर्षीय रविंद्र कुमार के साथ पक्की हुई थी। लड़का रविंद्र कुमार दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

जब शादी की सारी बात पक्की हो गई तो बाद में दहेज को लेकर लड़के के पिता नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने विवाह करने से मना कर दिया। वैसे शादी की बाकी सारी तैयारियां की जा चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी नवंबर में पक्की हुई थी लेकिन दहेज की वजह से लड़के के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे।

फोन पर बात करते-करते दोनों को एक दूसरे से हो गया था प्यार

लड़के रविंद्र कुमार का ऐसा बताना है कि जब दोनों की शादी पक्की हो गई, तो उसके बाद दोनों अक्सर फोन पर बातें करते रहते थे। 6 महीने से वह बात करते रहे और फोन पर बात करते-करते दोनों को ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। जब दहेज को लेकर शादी में बाधा की बात लड़के ने सुनी तो वह बहुत ज्यादा चिंतित हो गया और सीधे लड़की वालों के घर जा पहुंचा।

मंदिर में हुई शादी

जब शादी में दहेज को लेकर लड़की वालों से विवाद होने की जानकारी दूल्हे को मालूम हुई, तो वह अकेले ही लड़की के घर पहुंच गया। लड़के रविंद्र कुमार ने जैसे ही लड़की के परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो लड़की वालों ने हामी भर दी। इसके बाद गांव के ही कुछ वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया।

हालाँकि, शादी के बाद अब भी लड़के के परिवार वाले नाराज हैं। लड़का उन्हें मनाने में जुटा हुआ है। लड़के रविंद्र कुमार का ऐसा बताना है कि वह बहुत जल्द ही अपने परिजनों को मना लेगा। वहीं शादी के बाद लड़की अभी भी मायके में ही रह रही है। दोनों ही मिलकर लड़के के परिवार को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button