धार्मिक

राशिफल 19 अप्रैल: हनुमान जी की कृपा से 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, आर्थिक लाभ होने के योग

आज हम आपको मंगलवार 19 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी सारी चिंता दूर होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने खानपान में सुधार करें। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिवार की समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से आपकी चिंता और बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। मानसिक चिंता से राहत मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। आज पैसों का उधार लेने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली नजर आ रहा है। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अधूरे कामों को पूरा करने में पिताजी की सहायता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे खर्च कर सकते है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपके दुखों का अंत होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। भागीदारों के सहयोग से आप अपने व्यापार में विस्तार करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लगने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज मन की शांति बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पिताजी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। आप अपनी मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन बहुत ही गतिविधियों से भरा रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button