धार्मिक

मां लक्ष्मी की कृपा से इन 8 राशियों पर किस्मत हुई मेहरबान, उन्नति के साथ मिलेगा धनलाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति व्यक्ति के जीवन, व्यापार-व्यवसाय, परिवार पर प्रभाव डालता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने की वजह से विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है। इन राशियों की किस्मत इनका पूरा साथ देगी। कामकाज में सफलता के साथ-साथ धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का समय बहुत ही शुभ रहेगा। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आप सभी चीजों का आसानी से विश्लेषण कर सकते हैं। आप अपने कामकाज में खूब तरक्की हासिल करेंगे। अपनी विशेषताओं के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। किसी बड़ी योजना का अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ रिश्तो में सुधार आ सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को तुरंत किसी भी कार्य में फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी कल्पनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती है। पिता के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के लोग अपने दांपत्य जीवन में थोड़ा समझदारी से काम लें। खुद को चिंताओं में रखकर आप अपने जीवन साथी की बात ध्यान पूर्वक सुने। आपके ऊपर सुस्ती और आलस बनी रहेगी, जिससे आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सोचने-समझने की क्षमता मजबूत रहेगी। किस्मत के सहारे आपको अपनी पुरानी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आप अपने अंदर छिपी हुई क्षमता को बाहर निकालें। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक योजनाओं में आपको सर्वोत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने नए लक्ष्य तय कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आप तनाव रहित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। आपके प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। वित्तीय संसाधनों में विस्तार होने की वजह से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोग पुराने विचारों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने की जरूरत है। कार्यस्थल में कुछ अलग करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपके कामकाज से सहकर्मी प्रभावित होंगे। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। एक साथ कई चीजों के बारे में आप चिंतित हो सकते हैं। अधिक तनाव लेने से बचना होगा। पैसों के लेनदेन में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करने की जरूरत है अन्यथा आपका उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। करियर के क्षेत्र में बहुत से उतार-चढ़ाव आएंगे। आप हर परिस्थितियों का डटकर सामना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने कामकाज की बारीकियों को समझने की आवश्यकता है। किसी योजना में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसका रिजल्ट आने वाले समय में देखने को मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है. खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्यारे, रिश्ते और परिवार पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी अच्छा साबित रहेगा। आप दृढ़ निश्चय वाले इंसान हैं। आपको कई मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा, जो आपको लगातार सफलता की राह पर ले जाएगा। घर-परिवार की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। धन संबंधित योजनाएं सफल हो सकती है। कार्यस्थल में आपके बेहतर प्रदर्शन और आपके विचारों की सराहना हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को एक साथ बहुत सी चीजों से जुड़े हुए वादों को निभाना पड़ सकता है। सामाजिक, आर्थिक और निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आप तैयार रहें। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में आपका रुतबा बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन किसी बात को लेकर बेचैन हो सकता है। आप अपने कामकाज से थोड़े नाखुश दिखाई देंगे। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आप कामकाज से जुड़ी हुई नई-नई चीजें जानने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। प्रेम जीवन में चल रहे तनाव दूर हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के द्वारा की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप लाभ का जमकर आनंद लेने वाले हैं। आपके तय लक्ष्य बहुत ही जल्द पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से जमीन-जायदाद में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। कई मामलों में आपके द्वारा दी गई सलाह बेहतर साबित होगी। पुराने मित्रों से मेल-मिलाप हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से आपको कीमती उपहार मिल सकता है। सामाजिक विवाद में आप खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों द्वारा दी गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के लोग किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आपका समय शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। आपका ध्यान जरूरी कामकाज में एकाग्र रहेगा। दूसरों की भलाई जैसे कार्य करने की इच्छा जागृत हो सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम संबंधित मामलों में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप अपने बचपन के किसी मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के योग बन रहे हैं। आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने हर कार्य को सही रूप दे सकते हैं। कार्यस्थल में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभा पाएंगे। इस राशि वाले लोगों का कोई नया प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात हो सकती है। आप अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

Related Articles

Back to top button