विशेष

Happy Birthday: इस चीज से डरते हैं अरबपति मुकेश अंबानी, क्या आपको पता है उनका ये राज?

भारत ही नहीं दुनिया के अमीर लोगों की जब भी लिस्ट बनती है, मुकेश अंबानी का नाम जरूर शामिल होता है। वो कई बार भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर अरबपति भी रह चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एक सफल बिजनेसमैन हैं। वो अपने बिजनेस आइडिया के लिए काफी मशहूर हैं।

मुकेश ने अपने बिजनेस और निजी जीवन को बेहतर तालमेल के साथ संभाला है। वो अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं। इसके साथ ही वो बिजनेस के फैसले भी निडर होकर लेते हैं। वैसे क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी को आखिर किस बात से डर लगता है। चलिए उनके बर्थडे पर हम आपको उनका ये राज बता देते हैं।

18 साल में ही संभाल लिया था बिजनेस

मुकेश अंबानी मशहूर अरबपति होने के साथ ही सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनका आज यानि 19 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 1957 को पैदा हुए थे और अब वो 65 साल के हो गए हैं। उनके ऊपर भी जिम्मेदारियां बहुत कम समय में ही आ गई थीं। वो अपनी पढ़ाई ही कर रहे थे कि उनको बिजनेस संभालना पड़ा।

मुकेश उन दिनों 18 साल के आसपास हुआ करते थे। वो पढ़ाई ही कर रहे थे कि उनके पिता देश में पॉलिएस्टर यार्न प्लांट लगाने जा रहे थे। उनके पिता ने प्लांट में मदद करने के लिए कहा तो वो पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उनके साथ लग गए। काम खत्म होने पर पिता ने पढ़ने को बोला तो उन्होंने बिजनेस करने का फैसला किया।

2002 में पिता के निधन के बाद संभाली विरासत

मुकेश अंबानी ने कैमिकल इंजीनियरिंग की है। इसी वजह से उन्होंने पिता के साथ मिलकर पेट्रोलियम और केमिकल बिजनेस खड़ा किया। धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस कंपनी की नींव रखी। 1985 में मुकेश के साथ मिलकर उन्होंने कंपनी का नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड रख दिया। तब से कंपनी तरक्की करती रही।

साल 2002 को अचानक धीरूभाई का निधन हो गया। कंपनी की पूरी जिम्मेदारी मुकेश और उनके भाई अनिल अंबानी ने संभाल ली। अनिल तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन मुकेश ने कंपनी को नई बुलंदियां दे दीं। उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा और जियो इंफोकॉम की शुरुआत की। इस समय उनकी कंपनी पूरे भारत में छा चुकी है।

जानें किस बात से डरते हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी को आपने साधारण से कपड़े पहने ही देखा होगा। वो लोगों से बात करते हुए भी सादगी से ही रहते हैं। दुनिया के इतने अमीर आदमी को आखिर किस चीज से डर लगता है। इसका खुलासा खुद उन्होंने ही इंटरव्यू में किया था। दरअसल मुकेश को पब्लिक स्पीकिंग से काफी डर लगता है क्योंकि वो शर्मीले स्वभाव के हैं।

मुकेश अंबानी हॉकी खेला करते थे लेकिन काफी शर्माया भी करते थे। इसी वजह से उनको पब्लिक के बीच स्पीच देने से डर लगता है। वो सिर्फ बड़े आयोजनों जैसे कंपनी एजीएम या इंवेस्टर समिट में ही बोलते हुए नजर आते हैं। मुकेश मीडिया को भी इंटरव्यू नहीं देते हैं। उनको सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने का शौक नहीं है। ये सब उनके शर्मीले स्वभाव की वजह से है।

Related Articles

Back to top button