बॉलीवुड

ये मशहूर अभिनेत्रियां अपनी सास को देती है मां जैसा प्यार और सम्मान, कुछ ऐसा है इनका रिश्ता

आप सभी लोग सास-बहू के रिश्ते के बारे में तो अच्छी तरह जानते ही हैं। सदियों से सास बहू के रिश्तो में अनबन का सिलसिला चला आ रहा है। सास-बहू का रिश्ता कुछ इस प्रकार का होता है, जिसमें ना चाहते हुए भी दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो ही जाती है। दोनों में मनमुटाव लगा रहता है।

वैसे देखा जाए तो सास-बहू का तीखा रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की सास-बहुओं के रिश्ते के बारे में बताने वाले हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सास-बहू के रिश्ते की बात कुछ निराली ही है।

आजकल के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की सास और बहुओं के रिश्ते के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी सासू को भी मां जैसा प्यार और सम्मान देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और डेनिस जोनस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी बहू बन चुकी हैं परंतु उनके अंदर आज भी देसी संस्कार देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की सास का नाम डेनिस जोनस है और प्रियंका जितना प्यार अपनी मां मधु चोपड़ा से करती हैं उतना ही अपनी सास से भी करती हैं।

दीपिका पादुकोण और अंजू भवनानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण साल 2018 में विवाह के बंधन में बंधी थीं। आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सास का नाम अंजू भवनानी है। कई बार यह दोनों साथ में भी नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद यह बताया था कि उनकी सास एक दोस्त की तरह रहती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन

ऐश्वर्या राय “बच्चन” परिवार की लाडली बहू हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और जया के बीच बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है। वैसे शुरुआती दौर में इन दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। दोनों के बीच काफी मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थीं परंतु समय के साथ-साथ ऐश्वर्या और जया बच्चन के बीच काफी हद तक चीजें ठीक होती चली गईं और आज इन दोनों की जोड़ी बेस्ट बन चुकी है। कई मौको पर जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ भी जमकर करती हैं।

करीना कपूर और शर्मिला टैगोर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर का अपनी सास और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से बहुत ही स्ट्रांग बॉन्डिंग है। यह दोनों ही एक-दूसरे की खूब तारीफ करती हैं। पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर भी अपने सारे फर्ज ठीक प्रकार से निभा रही हैं।

अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली

भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सास का नाम सरोज कोहली है और अनुष्का अपनी मां आशिमा और सास सरोज दोनों को ही बराबर प्यार करती हैं। अनुष्का शर्मा का अपनी सास के साथ रिश्ता बहुत ही गहरा है।

जेनेलिया डिसूजा और वैशाली देशमुख

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का अपनी सास वैशाली देशमुख के साथ रिश्ता बहुत गहरा है। जब रितेश देशमुख के साथ शादी के बाद जेनेलिया ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना ली तो उनकी सास ने उन्हें घर में रहने के बावजूद भी कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया।

सोनाली बेंद्रे और मधु बहल

सोनाली बेंद्रे अपने समय की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड की एक से एक बढ़कर फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे अपनी सास मधु महल को बहुत प्यार करती हैं। इन दोनों के बीच मां और बेटी के जैसा रिश्ता है।

सोनम कपूर और प्रिया अहूजा

अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी मां सुनीता कपूर की तरह ही अपनी सास प्रिया अहूजा को प्यार करती हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर यह दोनों ही एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट साझा करते रहते हैं, जो इस बात का सबूत है कि यह एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

काजोल और वीना देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजोल की सास का नाम वीना देवगन है और इन दोनों के बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता है। इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

रानी मुखर्जी और पामेला चोपड़ा

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। रानी मुखर्जी शादी के बाद सबसे पहले अपनी सास पामेला चोपड़ा के साथ ही दिखीं थीं। इन दोनों के बीच बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है। यह कई फंक्शन में दोनों एक साथ नजर आ जाती हैं।

Related Articles

Back to top button