बॉयफ्रेंड अर्जुन को छोड़ इन लोगों के साथ डिनर पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, वायरल हुई Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती है। गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वह बाहर कम ही नजर आ रही थी। हालांकि अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी है और उन्होंने बाहर आना जाना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा को अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में भी स्पॉट किया गया था।
अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा डिनर डेट पर निकली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं अर्जुन कपूर की लव लेडी किसके साथ डेट इंजॉय कर रही है?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मलाइका की डिनर डेट की तस्वीरें
वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मलाइका व्हाइट टॉप और ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कैप भी लगाया हुआ है जिसमें वह बेहद ही स्टाइलिश दिख रही है।
दरअसल, मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ डिनर डेट पर निकली। इस दौरान अमृता और करिश्मा के बच्चे भी नजर आए। सोशल मीडिया पर अमृता, करिश्मा और मलाइका की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
किचन में शेफ बनीं मलाइका अरोड़ा
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा की अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने फूड ब्रांड किचन में पहुंची है। जहां पर वह फूड का स्वाद चखती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरों में शेफ की कैप भी लगाई हुई है और किचन में काम करती हुई नजर आ रही है।
बता दे मलाइका अरोड़ा ने साल भर पहले ही इस रेस्त्रां को ओपन किया है जिसका नाम न्यूड बाउल्स है। इसके जरिए लोगों को पोष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाता है।
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ
वही बात की जाए मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो वह इन दिनों जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और साल 2019 में इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। गौरतलब है कि पिछले दिनों अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें भी उड़ी थी, हालांकि इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह जब भी शादी करेंगे तो अपने फैंस को बता देंगे।
बता दे मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी मलाइका की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और वह अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर है। इससे पहले मलाइका की शादी मशहूर अभिनेता अरबाज खान से हुई थी हालांकि एक बेटे के जन्म के बाद इन दोनों का तलाक हो गया।