अल्लू अर्जुन ने करोड़ों की डील पर मार दी लात, फैंस के लिए तंबाकू की ऐड करने से किया इंकार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं। जब इनकी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है तो फिल्म का हिट होना तो लाजमी है। अल्लू अर्जुन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। छोटे अस्तर से शुरुआत कर इस मुकाम तक अभिनेता खुद के दम पर पहुंचे हैं। दुनिया भर में अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।
फिल्म “पुष्पा: द राइज” (Pushpa: The Rise) से करोड़ों लोगों का दिलों को जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग के किस्से अक्सर हम सभी लोग सुनते रहते हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा” ने दुनिया भर में धूम मचाई है। इस फिल्म का मशहूर डायलॉग “मैं झुकेगा नहीं…” को अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सही साबित कर दिखाया है।
जी हां, अल्लू अर्जुन ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अल्लू अर्जुन से जुड़ी हुई एक हाल ही में ऐसी खबर निकल कर सामने आई है कि अभिनेता ने सिर्फ अपने फैंस के लिए करोड़ों की टीम पर लात मार दी है।
दरअसल, अल्लू अर्जुन को तंबाकू ब्रांड का टीवी कमर्शियल करने का ऑफर मिला था और इसके लिए अल्लू अर्जुन को भारी-भरकम फीस भी दी जा रही थी। लेकिन पुष्प राज ने कभी अपने उसूलों के सामने झुकना नहीं सीख। उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसके चलते उनकी खूब वाहवाही हो रही है।
अल्लू अर्जुन ने फैंस के लिए ठुकराया करोड़ों का ऑफर
ऐसा बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस करोड़ों के ऑफर को ठुकराते हुए इसके पीछे की वजह उन्होंने अपने फैंस को बताया है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं। वह कोई भी ऐसी ऐड नहीं करना चाहेंगे जिससे लोग मिसगाइड हो जाए। अल्लू अर्जुन अपने टीवी कमर्शियल्स को काफी जिम्मेदारी से चूज करते हैं। वह किसी भी ऐड का ऑफर यूं ही चेक पर बढ़ते जीरो को देख कर नहीं अपनाते हैं।
सूत्रों का ऐसा बताना है कि अल्लू अर्जुन ने तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन को बिना दूसरी बार सोच विचार किए ही ठुकरा दिया। अल्लू अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ में भी तंबाकू का सेवन नहीं करते, ऐसे में वह किसी और को भी इस चीज को करने के लिए इंस्पायर नहीं करेंगे। पुष्प राज की सोच देखते हुए फैंस उन पर दिल हार गए और सोशल मीडिया पर लगातार अल्लू अर्जुन का नाम फ्रेंड हो रहा है। हर कोई अल्लू अर्जुन के द्वारा लिए गए इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहा है। सभी फैंस उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभाकर दर्शकों को बना लिया दीवाना
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभा कर सभी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। आज भी फिल्म पुष्पा के डायलॉग और गाने सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है। जब अल्लू अर्जुन के तंबाकू का विज्ञापन को ठुकराने की बात फैंस को पता चली तो वह एक्टर के मुरीद हो गए और लोग अभिनेता की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।