धार्मिक

राशिफल 21 अप्रैल: श्रीविष्णु कृपा से इन 4 राशियों की पैसों की किल्लत होगी दूर, मिलेंगे कई फायदे

आज हम आपको गुरुवार 21 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को लाभदायक समझौते मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने सोचे हुए कामों को सही समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोग मन मुताबिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर होगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाकर रखेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा, जिससे आपका मन खुश होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। ससुराल के किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों की मदद से आप अपने व्यापार में विस्तार करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अनजान लोगों को पैसा उधार ना दें अन्यथा पैसा फंस सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपनी चतुराई से कामकाज पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं, उनकी समस्या सुलझाने में मदद करें इससे आपको आने वाले दिनों में अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी कोशिशें सफल रहेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा है। पढ़ाई-लिखाई में आपका अधिक मन लगेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार को देखकर आपका मन बेहद खुश होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होने वाला है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button