4 लड़कों के साथ भागी युवती, लड़की से शादी कौन करेगा? लकी ड्रॉ से हुआ फैसला, जानें पूरा मामला

पूरी दुनिया में प्यार ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसे परिभाषित नहीं किया जा सकता। प्यार को धन देकर खरीदा भी नहीं जा सकता। जब कोई किसी से प्यार करने लगता है, तो वह उसे पाने के लिए सारी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाता है। ऐसा बताया जाता है कि दो प्यार करने वालों को एक दूसरे के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता। दो प्यार करने वाले हमेशा हर संभव प्रयास कर एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।
अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि दो प्यार करने वालों ने घर से भाग कर शादी कर ली। लेकिन आज हम आपको जिस खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सामने आया है। यहां एक लड़की शादी करने के लिए 4 लड़कों के साथ अपने घर से भागी थी।
जी हां, आप लोग सही सुन रहे हैं। लड़की एक नहीं बल्कि 4 लड़कों के साथ शादी करने के लिए अपने घर से भागी थी लेकिन बाद में वह खुद कंफ्यूज हो गई कि वह उन लड़कों में से आखिर किसको अपने पति के रूप में चुने। हालांकि, बाद में बड़े ही अनोखे तरीके से लड़की के लिए दूल्हा चुना गया। इस हैरतअंगेज मामले की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।
4 लड़कों के साथ घर से भाग गई लड़की
आप सभी लोग इस खबर को जानने के बाद जरूर हैरान हो गए होंगे। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि भला लड़की को एक साथ 4 लड़कों से प्यार कैसे हो गया और वह उन चारों लड़कों के साथ अपने घर से शादी करने के लिए भी भाग गई। खैर, मिली जानकारी के अनुसार, लड़की पांच दिन पहले ही इन चार लड़कों के साथ अपने घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छुपाए रखा लेकिन बाद में वह पकड़े गए।
कंफ्यूज हो गई लड़की
जब लड़के पकड़े गए तो उसके बाद लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे। इसी बीच मामला पंचायत में पहुंच गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पंचायत में यह पूछा कि वह किससे शादी करेगी? तो लड़की खुद कंफ्यूज हो गई। लड़की यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।
लेकिन मामले में पेंच तो तब फंस गया जब लड़की को भगाने वाले कोई भी लड़के उससे शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इस मामले का कोई भी हल नहीं निकलने पर पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस बार की चर्चा की। आखिर अब क्या किया जा सकता है, काफी सोच-विचार करने के बाद पंचों ने आखिर में फैसला करने का तरीका निकाल ही लिया।
पर्ची डालकर हुआ फैसला
पंचों ने काफी सोच-विचार करने के बाद यह तय किया कि अब लड़की से शादी कौन करेगा? इसका फैसला पर्ची डालकर ही किया जा सकता है। इसके बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची डाली गई और जो नाम निकला उसी से समझौता हो गया। पंचायत के दौरान चारों लड़कों के नाम पर्ची पर लिखने के बाद उसे टोकरी में रख दिया गया।
इस दौरान पंचों ने एक छोटे बच्चे से एक पर्ची को उठाने के लिए कहा। बच्चे के पर्ची उठाते ही तीन दिन से चल रहा विवाद सुलझ गया और लड़की की शादी उसी युवक के साथ तय हो गई, जिसका नाम पर्ची पर निकला। अब शादी की तैयारी है।