रणबीर की भांजी सामरा ने किया आलिया का स्वागत, मामी के लिए लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने 14 अप्रैल को अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। गौरतलब है कि शादी के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
इसी बीच रणबीर और आलिया को एक नन्ही सी बच्ची ने शादी की बधाई दी जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस बच्ची ने आलिया का कपूर खानदान में भी बेहद ही खूबसूरत तरीके से स्वागत किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, ये बच्ची को और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की भांजी यानी कि रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी है जिन्होंने आलिया का बेहद ही खूबसूरत तरीके से स्वागत किया जिससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
रणबीर कपूर की भांजी ने किया आलिया का स्वागत
इस नन्ही सी बच्ची ने अपनी नई मामी यानी कि आलिया के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है और वह आलिया को अपनी मामी के रूप में पाकर बहुत खुश है। रिद्धिमा की बेटी समारा ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि, “फैमिली में स्वागत है आलिया मामी। लव यू सो मच।” वहीं आलिया ने भी समारा की पोस्ट देखते हुए इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके अलावा उनकी सास यानी कि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया। वही रिद्धिमा ने भी अपनी इस नन्ही सी बेटी के पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर किया।
View this post on Instagram
फ़िल्मी दुनिया से दूर रहती है रणबीर की बहन
बता दें, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर को फिल्मी दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। बल्कि वह फैशन एंड ज्वेलरी डिजाइन में अपनी एक बड़ी पहचान रखती है। इतना ही नहीं बल्कि रिद्धिमा का खुद का ‘आर’ नाम का एक ब्रांड है जो काफी पॉपुलर है और इसके माध्यम से वह अपनी पहचान बना चुकी है।
जहां रणबीर कपूर फिल्मी दुनिया में मशहूर है तो वहीं उनकी बहन रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग में पॉपुलर है। रिद्धिमा ने साल 2006 में अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर बेटी समारा का जन्म हुआ। बता दें, समारा की आए दिन क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वही मामा रणबीर कपूर भी उनके साथ अक्सर मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म
बात की जाए आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट के बारे में तो यह जोड़ी जल्दी ही फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारें भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया के पास फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘डार्लिंग’ जैसी फिल्में शामिल है।