शादी के बाद बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के दिखीं आलिया भट्ट तो फैंस ने लगा दी क्लास, हुई ट्रोल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस भी कपल की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे और हर किसी को इसका इंतजार था कि आलिया और रणबीर शादी कब रचाएंगे? ऐसे में 14 अप्रैल को वो घड़ी आ गई जब इस कपल ने पंजाबी रीति रिवाज से सात फेरे लिए। शादी के मौके पर भट्ट और कपूर खानदान शामिल हुआ जिन्होंने एक साथ हर पल को जमकर एंजॉय किया।
वही सोशल मीडिया पर भी इस कपल की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की गई। इसी बीच रणबीर कपूर को पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया जहां पर वे चेक्स शर्ट पहने हुए नजर आए थे। रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान रणबीर कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट के सिलसिले में बाहर निकले थे। इसके बाद 19 अप्रैल को आलिया भट्ट को बाहर स्पॉट किया गया जहां पर वह बेहद खूबसूरत सूट पहने हुए नजर आई। हालाँकि इस दौरान आलिया ट्रोलिंग का शिकार हो गई। आइए जानते हैं आलिया भट्ट को क्यों ट्रोल किया गया?
शादी के बाद पहली बार सिंपल लुक में दिखीं आलिया भट्ट
शादी के 5 दिन बाद आलिया भट्ट को पहली देखा गया इस दौरान उनका लुक बेहद ही सिंपल था। उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया था। इसी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जहां कुछ लोगों को आलिया भट्ट का यह लुक पसंद आया तो कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
View this post on Instagram
सिंदूर और मंगलसूत्र के बिना ट्रोल हुईं आलिया भट्ट
दरअसल, शादी के बाद पहली बार आलिया भट्ट घर से बाहर निकली और इस दौरान उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर नहीं लगाया था और ना ही गले में मंगलसूत्र पहना था जिसकी वजह से फैंस उनसे बुरी तरह नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आलिया भट्ट को ट्रोल करते हुए लिखा कि, “आलिया पहले जैसी ही दिख रही है।” वही दूसरे ने लिखा कि, “कहीं से ये दुल्हन नहीं लग रही। इससे बढ़िया तो कटरीना कैफ थी।”
एक अन्य शख्स ने लिखा कि, “हमारे यहां होती सास कूट देती” इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगातार आलिया भट्ट को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। वहीं कैटरीना कैफ की तारीफ की गई। दरअसल, वह जब अपने पति के साथ पहली बार बाहर निकली थी तो उन्होंने अपने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था।
आलिया भट्ट की फ़िल्में
बात की जाए आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ पति रणबीर कपूर अहम किरदार में होंगे। बता दें, यह पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारें भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया के पास फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘डार्लिंग’ जैसी फिल्में शामिल है।