बॉलीवुड

बेशुमार दौलत के मालिक हैं शाहिद कपूर, पत्नी मीरा संग जीते हैं लग्जरी लाइफ

\बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी अभिनेता के रूप में मशहूर शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहिद कपूर ने अपनी मेहनत के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया है और आज उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लाखों लोग शाहिद कपूर को पसंद करते हैं। वही लड़कियों में उनको लेकर काफी क्रेज है। एक समय पर शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी और यह जलवा आज भी बरकरार है।

shahid kapoor

इन दिनों शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं शाहिद कपूर की संपत्ति के बारे में..

शाहिद कपूर का करियर
बता दें, शाहिद कपूर ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इससे पहले वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके थे, लेकिन फिल्म में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री अमृता राव मुख्य किरदार में नजर आई थी और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

इसके बाद शाहिद कपूर ने ‘चुप चुपके’, ‘फ़िदा कमीनी’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘कबीर सिंह’, ‘बत्ती गुल मीटर चालु’, ‘जब भी मेट’, ‘विवाह’, ‘शानदार’, ‘आर राजकुमार’ और ‘हैदर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और आज भी वह अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

shahid kapoor

शाहिद कपूर ने साल 2015 में रचाई शादी
बता दें, शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी रचाई थी, दोनों की अरेंज मैरिज थी। हालांकि इन दोनों में बहुत प्यार है और अक्सर दोनों रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दे शादी के एक साल बाद शाहिद कपूर के घर बेटी का जन्म हुआ।

shahid kapoor

इसके बाद साल 2018 में इनके घर बेटे का जन्म हुआ। शाहिद अक्सर अपनी फैमिली के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें मीरा राजपूत पति शाहिद कपूर से करीब 13 साल छोटी है।

शाहिद कपूर की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर करीब 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर के पास मुंबई के जुहू में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ बताई जाती है।

shahid kapoor

इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2014 में खरीदा था। इसके अलावा शाहिद कपूर के पास मुंबई के वर्ली इलाके में भी एक आलीशान डुप्लेक्स है जिसकी कीमत 56 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। इसके अलावा भी शाहिद कपूर के पास कई प्रॉपर्टी है।

shahid kapoor

महंगी गाड़ियों और बाइक के शौकीन है शाहिद
बता दे शाहिद कपूर बाकी अभिनेताओं की तरह कार और महंगी बाइक के भी शौकीन है। उनके पास यामहा एमटी-01 है जिसकी कीमत करीब 12 से 13 लाख बताई जाती है।

shahid kapoor

इसके अलावा वह हार्ले डेवि़डसन के मालिक है जिसकी कीमत 21 लाख रुपए है। बाइक के अलावा उनके पास पोर्श कैनी जीटीएस, मर्सिडीज बेंज ए400, मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास और जगुआर कार भी है।

shahid kapoor

Related Articles

Back to top button