धार्मिक

गुरु चंद्र के संयोग से बना गजकेसरी योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल मनुष्य का जीवन समय के साथ-साथ प्रभावित करता है। व्यक्ति को अपने जीवन में कैसा फल मिलेगा? यह ग्रहों की चाल पर निर्भर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज बहुत विचित्र संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि गुरु चंद्र के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह संयोग किन राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगा? आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को इस विशेष संयोग की वजह से व्यापारिक क्षेत्र में भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। कई लोग आपका समर्थन कर सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में घर-परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कामकाज की रुकावट दूर होगी। प्रेम जीवन बेहतर रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का लंबे समय से अटक रहा काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। गजकेसरी योग की वजह से सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के मन में बहुत से सवाल उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपके मन की शांति भंग करेंगे। आप इधर-उधर के मामलों पर ज्यादा सोच-विचार ना करें। आपका कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। किसी करीबी व्यक्ति से आपको महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप बेवजह के खर्चों पर लगाम रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक किसी बात को लेकर बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज से थोड़े नाखुश नजर आएंगे। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। कामकाज में आपको योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से लगातार परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपके मन का तनाव कुछ कम होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों क समय काफी कठिन रहने वाला है। आपके विचार नकारात्मक दिशा में जा सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर-परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी करीबी व्यक्ति से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। कुछ नए कार्यो की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों के जरूरी रुके काम-काज पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगें। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को ग्रहों की स्थिति की वजह से मिलाजुला परिणाम मिलेगा। आप कोई भी नया कार्य करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए। पुराने दोस्तों से पुरानी बातें हो सकती है, जिससे आपकी यादें ताजा होंगी। आप किसी भी मामले में तुरंत फैसला लेने से बचें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लाभ में कमी आ सकती है। आप अपने पार्टनर्स पर नजर रखें क्योंकि इनकी वजह से आपको परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का भाग्य चरम सीमा पर रहेगा। गजकेसरी योग की वजह से आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में भारी मुनाफा मिल सकता है। घर-परिवार की उलझी हुई परिस्थितियां सुलझ सकती हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। जीवन साथी के साथ रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आप पुराने मतभेद भुलाकर अपना जीवन आगे ले जाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। किसी जरूरी मामले में आप तुरंत फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को करियर में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वित्तीय परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप अपना सपना जल्द ही साकार कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आप जीवन के तनाव से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। नौकरी पेशा वाले लोग पदोन्नति के साथ-साथ आमदनी में वृद्धि की शुभ सूचना प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। आप बहुत सारे काम एक साथ अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसके कारण आप काफी बिजी रहेंगे। परिवार को समय देना काफी कठिन हो सकता है। इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप खुशियों भरा पल व्यतीत करेंगे। दान-पुण्य में आपका मन लगेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। इस विशेष संयोग की वजह से आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो, आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनका साथ काफी लंबे समय तक रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। आप अपना जीवन आरामदायक व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामकाज का मन-मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। बच्चों की तरक्की से आपको खुशी और गर्व होगा। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आप किसी मामले में फंस सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है। इस राशि के लोग किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं। प्यार के मामले में आपका समय महत्वपूर्ण रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन महसूस हो सकता है। करियर को सही दिशा देने की योजनाएं बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button