धार्मिक

इन पांच राशियों पर बरसेगी शनि कृपा, जीवन के कष्ट होंगे दूर, कई क्षेत्रों से मिलेगा भारी मुनाफा

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को भाग्य बदलने वाला देवता माना गया है। यदि इनकी कृपा किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति का जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है। शनि ग्रह को क्रूर ग्रह के रूप में माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक है तो इससे शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु इसकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सालो बाद अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर शनि कृपा बनी रहेगी। इनके जीवन के कष्ट दूर होंगे। कई क्षेत्रों से इनको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को व्यापार के क्षेत्र में आकस्मिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से संबंधित सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। साझेदारी से आपको बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी। आप बच्चों के भविष्य के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। पढ़ाई करने वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक भाग लेंगे। घर-परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत में गिरावट आ सकती है जो काफी चिंता का विषय बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के द्वारा कोई नया कार्य शुरू किया जा सकता है, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। धन लाभ प्राप्ति के बड़े मौके हाथ लगेंगे, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। किस्मत के बलबूते आपको किसी खास काम में भारी लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यापार में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। पुराने संपर्कों के द्वारा मदद मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातको का समय मिलाजुला रहेगा। वित्तीय मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छे रहेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको बड़ा उपहार मिल सकता है। व्यापार से संबंधित किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। कारोबार से जुड़ी हुई कुछ योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दान-पुण्य जैसे कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। आप अपनी लव लाइफ का पूरा आनंद लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के द्वारा किसी संपत्ति या नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आप अपने किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का अधिकार बढ़ेगा। कठिन परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहने वाले हैं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। माता से आपको सुख और सहयोग मिलेगा। कुछ समय निकालकर आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। नए लोगों से आपके संपर्क बन सकते हैं। किसी काम की योजना सफल हो सकती है। जरूरी मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले शुभ साबित होंगे। मनोरंजन की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप कुछ लोगों की समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। बिजनेस में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपकी मधुर वाणी से लोग काफी प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि वाले लोगों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के लिए अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की सारी अधूरी इच्छाएं शीघ्र पूरी होंगी। शनिदेव की कृपा से व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस की जिम्मेदारियां आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी प्रभावित होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बेहतर रहेगा। आप अपने सभी सवालों का जवाब ढूंढ सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आप तरक्की हासिल करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों की सहायता मिलेगी। आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा और पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बेहतर बनेगा। परिवारिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। बच्चों की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपको निजी जीवन की समस्याओं को किसी के साथ शेयर करने से बचना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। किसी महिला से आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने का सोच-विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। यह आपके कुछ कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल में चीजों को थोड़ा व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने कोई भी जरूरी कार्य दूसरों पर ना छोड़ें। कुछ मामलों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप सकारात्मक रूप से अपने कामकाज पूरे कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के मन में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। जीवन साथी आपकी बातों को महत्व देगा। घर-परिवार के सदस्य आपके फैसलों के साथ रहेंगे। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button