बॉलीवुड

7 फेरे लेना इन बॉलीवूड सितारों को पड़ा महंगा, शादी के बाद पत्नी ने लिए करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स

शादी के बाद अक्सर पति अपनी पत्नी को कोई खास तोहफा देता है। ये परंपरा सालों से चली आ रही है। बॉलीवुड के मैरीड कपल्स ने भी ऐसा किया है। बल्कि कुछ बॉलीवुड सितारें तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी बीवी को हद से ज्यादा महंगे तोहफे दिए हैं। ऐसे में आज हम आपको इन सितारों से रूबरू कराने जा रहे हैं। साथ ही हम इनके दिए महंगे गिफ्ट्स पर भी चर्चा करेंगे।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (Raj Kundra and Shilpa Shetty) 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये राज की दूसरी शादी थी। राज एक बिजनेसमैन हैं। शादी के पहले वह शिल्पा को सगाई में महंगी हीरे की अंगूठी देने को लेकर चर्चा में आए थे। वहीं शादी के बाद उन्होंने शिल्पा को सी-फेसिंग ड्रीम बंगला गिफ्ट में दिया था। तब इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास थी।

अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन और काजोल (Ajay Devgan and Kajol) ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों में शादी के इतने सालों बाद भी गहरा प्यार है। काजोल और अजय की पर्सनलिटी एक दूसरे से काफी अपोजिट थी। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए। शादी के बाद अजय ने काजोल को ऑडी क्यू7 कार गिफ्ट में की थी। इस कार कि कीमत तब लगभग 80 लाख रुपए थी।

आमिर खान और किरण राव

आमिर खान और किरण राव (Aamir Khan and Kiran Rao) ने 2005 में शादी की थी। ये आमिर खान की दूसरी शादी थी। बीते वर्ष यानि 2021 में ही दोनों तलाक लेकर अलग हुए हैं। किरण पेशे से एक फिल्म मेकर और राइटर हैं। किरण से शादी करने के बाद आमिर खान ने उन्हें तोहफे में एक आलीशान बांग्ला गिफ्ट किया था। तब इस घर की कीमत लगभग 75 लाख रुपए थी।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Nick Jonas and Priyanka Chopra) ने 2018 को हिंदू और ईसाई धर्म के रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी भी हैं।

लेकिन दोनों में बहुत प्यार है। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में वह एक बेटी की मां भी बनी हैं। शादी के बाद निक ने प्रियंका एक कार गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए थी।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Akshay Kumar and Twinkle Khanna) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के बीच में आज भी बहुत गहरा प्यार है। दोनों एक दूसरे के साथ हर सुख दुख में खड़े रहते हैं। अक्षय ने शादी के बाद ट्विंकल को ‘बेंटले कॉन्टिनेंटल’ नाम की एक लग्जरी कार तोहफे में दी थी। तब इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए थी।

Related Articles

Back to top button