रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को कपूर खानदान की बहू बनाने के लिए किया इतनी रकम का कॉन्ट्रैक्ट साइन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरिमनी में संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के कुछ चुनिंदा लोग और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे।
वहीं इस शादी से जुड़ी हुई तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक के बाद एक लगातार सामने आ रही हैं। आज भी इस शादी की हर तरफ चर्चा लगातार जारी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को हुए कई दिन गुजर चुके हैं परंतु दिन पर दिन कपल की शादी से जुड़ी हुई कोई ना कोई डिटेल सामने आज ही जाती है।
ऐसे में अब शादी की एक और इनसाइड तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी सालियों के साथ एक “कॉन्ट्रैक्ट” के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहा है कि आखिर इस पेपर पर लिखा क्या है? तो चली आपको बताते हैं…
रणबीर कपूर ने किया 12 लाख का कॉन्ट्रैक्ट साइन
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कपूर और भट्ट परिवार ने शिरकत की। इसके अलावा दोनों के दोस्त भी इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दरअसल, शादी से जुड़ी हुई जो तस्वीर सामने आई है, यह मस्ती भरे पल रणबीर आलिया की शादी में जूते चुराई की रस्म के दौरान की है।
रणबीर कपूर ने जूते चुराई की रस्म में अपनी सालियों को 12 लाख रुपए देने का वादा किया। दूल्हे राजा यानी रणबीर कपूर ने इसके लिए अपनी सालियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस कॉन्ट्रैक्ट में क्या लिखा है।
वायरल हो रही तस्वीर में लिखी है ये बात
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर ब्राइड्समेड से घिरे हुए हैं और उनके हाथ में एक नोट भी देखा जा सकता है। इस नोट में यह लिखा है कि “मैं रणबीर.. आलिया का पति, सभी ब्राइड्समेड्स को 12 लाख देने का वादा करता हूं।” इस नोट के नीचे रणबीर कपूर के साइन भी देखे जा सकते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी “ब्रह्मास्त्र” फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और अब यह दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। 14 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली।
कभी रणबीर कपूर को अपना क्रश बताने वाली आलिया भट्ट अब उनकी दुल्हनिया बन चुकी हैं। इसी के साथ आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहू भी बन गईं। कपल की शादी उनके घर “वास्तु” में संपन्न हुई थी, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे।
शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपनी भव्य शादी की तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए अपने लाखों फैंस को यह खुशखबरी दी थी। आज भी दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी हर तस्वीर में एक दूसरे के लिए असीम प्रेम स्पष्ट रूप से झलक रहा है।