राशिफल 24 अप्रैल: सूर्य कृपा से 5 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, हाथ लगेगा कोई बढ़िया मौका

आज हम आपको रविवार 24 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको अपने जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान हो सकता है। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। आपका मन खुश रहेगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में जो समस्याएं बहुत लंबे समय से चली आ रही हैं अब वह दूर होने वाली हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया था तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा समय है। आपको अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करनी करने की आवश्यकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों में इजाफा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा ठीक नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को ठीक समय पर पूरा कर लेंगे। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी पूरा साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आप प्यार-मोहब्बत के मामले में बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। कठिन विषयों पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध ख़ास हो सकते हैं। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए कामों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगी। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप कोई नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की मदद मिलेगी। अचानक पैसा कमाने का अच्छा जरिया हाथ लग सकता है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर कीजिए।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आपके व्यापार में विस्तार होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।