धार्मिक

सूर्य कृपा से इन 6 राशियों को भौतिक सुखों का मिलेगा आनंद, प्रेम रिश्तो में बढ़ेगी मिठास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को मान-सम्मान, सुख का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होता है। व्यक्ति को अपने जीवन में सारी सुविधाएं मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कुछ राशि के लोग हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशियों के लोगों को सूर्य देव की कृपा से भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आने के योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। सूर्य देव की कृपा से भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का हर मोड़ पर सहयोग देंगे। बच्चों की प्रगति से आपका मन खुश होगा। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं। मानसिक चिंताओं में कमी आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन साथी आपके विचारों से सहमत होगा। आपके दांपत्य जीवन में मजबूती बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु कोई भी परिवर्तन करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। किसी पुराने कामकाज का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी-खासी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को इधर-उधर के कुछ मामलों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी काम में देरी या बाधा उत्पन्न होने के कारण अधिक चिंता बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क सहायकमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन उत्साह पूर्ण रहेगा। आर्थिक संदर्भ में की गई यात्रा फायदेमंद रहने वाली है। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस राशि के लोग किसी गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। घर के किसी भी मामले में सलाह देने से पहले कई बार आप सोच-विचार अवश्य कीजिए। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। संतान के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को कुछ चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित हो सकता है। आप किसी भी यात्रा के दौरान सावधान रहें क्योंकि चोट दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। दोस्तों और परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा, जिसके दम पर आप हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे। सूर्य देव की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। रचनात्मक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। भाग्य के सहारे आपको करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके हासिल होंगे, इसलिए आप इसका पूरा-पूरा फायदा उठाएं। आप शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट रहेंगे। कार्यस्थल में सीनियर्स आपकी योजनाओं से प्रभावित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार और संतान से आपको खुशियां मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी के नए साधन प्राप्त होंगे। कुछ लोगों की मदद से आपके कामकाज में फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। सूर्य कृपा से आपके कामकाज पूरे होंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। मौज मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। खास लोगों की सहायता मिलेगी। आपका विश्वास मजबूत रहेगा। बिजनेस में आपको महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिसका आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कई गंभीर समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी के कारण इलाज में अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। जरूरी चीजों के पीछे अधिक धन व्यय हो सकता है। जीवन साथी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। मानसिक परेशानियां अधिक रहेंगीं, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक उतार-चढ़ाव से गुजारना पड़ेगा। काम ज्यादा और लाभ कम रहेगा। कार्यस्थल में कुछ लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आप सावधानी बरतें। कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपनी सकारात्मक सोच की वजह से सर्वश्रेष्ठ फल की प्राप्ति कर पाएंगे। कार्यो की योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। भविष्य में आमदनी में वृद्धि होने के मजबूत संकेत दिख रहे हैं। प्रियजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप आत्मविश्वास के चलते अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय सामान्य रहेगा। आपका अच्छा अनुभव कहीं काम आ सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। पिता के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श होने की संभावना बन रही है। आप अपने बच्चों के साथ छुट्टी का पूरा आनंद लेने वाले हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Back to top button