धार्मिक

राशिफल 25 अप्रैल: आज इन 6 राशियों का जीवन खुशियों से भर देंगे भोले बाबा, किस्मत देगी भरपूर साथ

आज हम आपको सोमवार 25 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता हासिल होगी। आपको अपने जीवन में कुछ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों के चला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जो लोग विदेश में काम करते हैं उनको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग बन रहे हैं। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप किसी से प्यार करते हो, तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं क्योंकि आज का दिन प्रेम संबंधित मामलों के लिए मजबूत नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। काम को मनोरंजन के साथ ना मिलाएं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों से नए अनुभव मिलेंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए। किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता कम हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। किस्मत का साथ मिलने की वजह से आप अपने सभी काम समय पर पूर्ण कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। दूसरों की मदद कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आने वाले समय में आपकी जीवनसाथी और आपके बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरी काम में पिताजी की मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। भूमि-भवन से संबंधित कामों में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। प्यार के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने सोचे हुए काम आसानी से पूरे कर लेंगे। बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों पर मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको नए क्षेत्रों में किस्मत आजमाने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। किसी पुराने निवेश का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। मन में धार्मिक भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपके अच्छे व्यवहार की सब तारीफ करेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पुराना निवेश फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा हानि होने की संभावना है। छात्रों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button